8.4 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराज्यचंडीगढ़ की सोसाइटी में चल रही नाव, भारी बारिश में बह गया...

चंडीगढ़ की सोसाइटी में चल रही नाव, भारी बारिश में बह गया नेशनल हाईवे 3, ‘जल प्रलय’ से थम गई जिंदगी

Published on

नई दिल्ली,

देश के कई राज्यों में मॉनसून का सितम जारी है. उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश से लेकर पंजाब तक बारिश का कहर देखने को मिल रहा है. हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में व्यास नदी में उफान के चलते चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग 3 का एक हिस्सा बह गया है. इस दौरान कार, दुकानें और एटीएम बूथ भी इस उफान में बहते नजर आए.

भारी बारिश के चलते मनाली और कुल्लू के बीच कई स्थानों पर भूस्खलन के मामले भी सामने आए हैं. इसके चलते कुल्लू-मनाली और मनाली से अटल टनल और रोहतांग की ओर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई है. फिलहाल, हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान 5 लोगों की भी मौत हो गई. स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने राज्य में अलर्ट जारी कर दिया है.

बारिश के पानी में डूबा रेलवे ट्रैक
हिमाचल प्रदेश में कालका-शिमला रेलवे मार्ग पर भारी बारिश के कारण कोटी और सनवारा रेलवे स्टेशनों के बीच सुरंग नंबर 10 पर रेलवे ट्रैक बंद हो गया. इसके चलते कालका से शिमला तक चलने वाली हेरिटेज ट्रेन का परिचालन आज बंद रहेगा. कुल्लू बस स्टैंड पर पर भारी बारिश में जलमग्न दिखा.

चंडीगढ़ की सोसाइटी में चलती दिखी नावें
वहीं, पंजाब में भी बारिश ने कम कहर नहीं मचाया है. चंडीगढ़ की एक सोसायटी बारिश के चलते भारी जलजमाव की स्थिति पैदा हो गई. इसके चलते सोसायटी के अंदर प्रशासन को नावें चलानी पड़ी.

चंडीगढ़ के ये इलाके बारिश के पानी से लबालब
चंडीगढ़ के सेक्टर 9 स्थित मटका चौक, पंजाब यूनिवर्सिटी, सीटीयू वर्कशॉप और मनीमाजरा जैसे इलाकों में बारिश से सड़कें लबालब हो गई हैं. जलजमाव के चलते वाहन चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है. बारिश के चलते चंडीगढ़ के कई मकानों और दुकानों में भी काफी पानी जमा हो गया है. ऐसे में लोगों के लिए अपने घरों से निकलना भी काफी मुश्किल हो गया है.

दिल्ली-एनसीआर में भी भीषण जलजमाव
पंजाब हिमाचल के अलावा हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में भी बारिश का कहर दिख रहा है. शहर में भारी बारिश के कारण गुरुग्राम के कई हिस्सों में पास के इलाके में गंभीर जलजमाव हो गया है. इस दौरान भारी बारिश के बीच गाड़ियां फंसी रेंगती नजर आईं. इसके अलावा हरियाणा के पंचकुला के मोरनी हिल्स पर भी भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ.

Latest articles

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...

More like this

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...