4.7 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराज्यबॉम्बे हाई कोर्ट ने इनकम टैक्स से कहा- वापस करो वकील से...

बॉम्बे हाई कोर्ट ने इनकम टैक्स से कहा- वापस करो वकील से जब्त 16 लाख, जानें पूरा मामला

Published on

मुंबई

बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में आयकर विभाग को फटकार लगाई है। हाई कोर्ट ने न्यायिक अनुशासन के महत्व को रेखांकित करते हुए अधिकारियों को 16 लाख रुपये वकील के वापस करने को कहा है। एयर इंटेलिजेंस यूनिट (एआईयू) ने ये रकम मुंबई के एक वकील से उसकी जब्त किए थे, जो दो मामलों में पेश होने सुप्रीम कोर्ट जाने वाले थे। न्यायमूर्ति के आर श्रीराम और न्यायमूर्ति एफ पी पूनीवाला की पीठ ने कहा, ‘यह अत्यंत महत्वपूर्ण है कि राजस्व अधिकारी अपीलीय प्राधिकरण के फैसले से बंधे हों।’ आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण (आई. टी. ए. टी.) ने मई में वकील के स्पष्टीकरण को स्वीकार कर लिया कि यह उनके मुवक्किलों से मिली प्रफेशनल इनकम थी जिस पर उन्होंने बाद में कर का भुगतान किया। हाई कोर्ट ने पाया कि न्यायाधिकरण का आदेश अतिरिक्त आयुक्त और उनके अधीनस्थ अधिकारियों पर बाध्यकारी हैं। हाई कोर्ट ने की पीठ ने कहा, ‘न्यायिक अनुशासन के सिद्धांत के लिए आवश्यक है कि उच्च अपीलीय प्राधिकरण के आदेशों का पालन अधीनस्थ अधिकारी करें।’

अधिवक्ता राम मेंडाडकर ने 25 वर्षों से अधिक समय से वकालत कर रहे हैं। राम मेंडाडकर ने हाई कोर्ट में याचिका दायर कर अवैध रूप से जब्त किए गए अपने धन को वापस पाने की मांग की थी। एआईयू ने जुलाई 2018 में दिल्ली हवाई अड्डे पर मेंडाडकर को रोका था और उसके सामान में 2,000 रुपये, 500 रुपये और 100 रुपये के नोटों में 16 लाख रुपये पाए थे। विभाग ने कहा कि यह अस्पष्टीकृत आय थी।

12 मई के बाद लगेगा ब्याज
आईटीएटी के उनके पक्ष में फैसला सुनाए जाने के बाद हाई कोर्ट ने आयकर विभाग को 31 अगस्त तक मेंडाडकर से जब्त किए गए पूरे 16 लाख रुपये वापस करने का निर्देश दिया। हाई कोर्ट ने कहा कि अगर आईटी इसमें विपल रही तो उसे 12 मई से उस पर ब्याज देना होगा।

दिल्ली जा रहे थे वकील
मेंडाडकर ने बताया कि यह नकदी दो मुवक्किलों के लिए सुप्रीम कोर्ट में रेकॉर्ड पर वकील को भुगतान की जाने वाली फीस के लिए थी। वह दोनों मामलों के लिए एक वरिष्ठ वकील को नियुक्त करने जा रहे थे। उनकी याचिका में उस वरिष्ठ वकील के नाम का उल्लेख नहीं था जिसे वे नियुक्त करना चाहते थे।

रकम पर हुआ विवाद
वकील ने बताया कि उनके ग्राहकों ने उनकी पेशेवर फीस के रूप में अप्रैल 2018 में लगभग 6 लाख रुपये नगद और 17 लाख रुपये चेक से जमा किए थे। आईटी आकलन करने वाले वकील और आयुक्त (अपील) ने उनके स्पष्टीकरण को खारिज कर दिया, लेकिन आईटीएटी ने उनके पेशेवर शुल्क खाते को देखा और संतुष्ट था कि राशि का हिसाब रखा गया था।

हाई कोर्ट ने कहा- अत्यधिक आपत्तिजनक
मेंडाडकर ने कहा कि आयकर आयुक्त अपने मुवक्किल के पैसे के स्रोत के बारे में स्पष्टीकरण की मांग नहीं कर सकते। आयकर विभाग ने मेंडाडकर की याचिका का विरोध किया और हाई कोर्ट से आईटीएटी के आदेश पर विचार नहीं करने का अनुरोध किया जो सीआईटी (ए) के दिए गए औचित्य पर विचार करने में त्रुटिपूर्ण था। हाई कोर्ट ने इसे अत्यधिक आपत्तिजनक कहने के बाद, अधिकारी ने हलफनामा वापस ले लिया।

अधिकारियों को ट्रेनिंग का निर्देश
हाई कोर्ट के आदेश में कहा गया है, ‘अगर आयकर विभाग के अधिकारियों को इस तरह से जारी रखने की अनुमति दी जाती है, तो इसके परिणामस्वरूप केवल करदाताओं को अनुचित उत्पीड़न और कर कानूनों के प्रशासन में अराजकता होगी। उम्मीद है कि केंद्रीय वित्त मंत्रालय, आयकर और केंद्रीय निदेशक, प्रत्यक्ष कर, अपने अधिकारियों को उपयुक्त रूप से प्रशिक्षित करने के लिए ओरिएंटेशन करेंगे।’

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...