17.1 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराज्यआंध्र में YSRCP के निर्माणाधीन दफ्तर पर चला बुलडोजर, जगन मोहन का...

आंध्र में YSRCP के निर्माणाधीन दफ्तर पर चला बुलडोजर, जगन मोहन का आरोप- बदला ले रहे चंद्रबाबू नायडू

Published on

विजयवाड़ा,

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी की पार्टी वाईएसआरसीपी का एक कार्यालय शनिवार सुबह विजयवाड़ा के ताडेपल्ले जिले में ध्वस्त कर दिया गया. मामले में YSRCP ने मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू पर ‘प्रतिशोध की राजनीति’ का आरोप लगाया है. जगन मोहन रेड्डी की पार्टी ने कहा कि उसने आंध्र प्रदेश राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (APCRDA) की कार्रवाई को चुनौती देते हुए हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था और एक रिट याचिका दायर की थी, जिसमें सुनवाई पूरी होने तक ताडेपल्ली में उनके केंद्रीय कार्यालय भवन के खिलाफ किसी भी कार्रवाई के खिलाफ आदेश देने का अनुरोध किया गया था-

रिपोर्टों के अनुसार, वाईएसआरसीपी का निर्माणाधीन केंद्रीय कार्यालय भवन कथित तौर पर ‘अवैध रूप से कब्जे वाली’ भूमि पर बनाया जा रहा था. जगन की पार्टी ने कहा कि मामला अभी अदालत में विचाराधीन था, फिर भी टीडीपी सरकार ने YSRCP के कार्यालय पर बुलडोजर चलवा दिया. वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने एक एक्स पोस्ट में कहा, ‘आंध्र प्रदेश में चंद्रबाबू अपने दमनकंद को एक नए स्तर पर ले गए. एक तानाशाह ने ताडेपल्ली में लगभग पूरा हो चुके वाईएसआरसी पार्टी के केंद्रीय कार्यालय पर बुलडोजर चला दिया. हाई कोर्ट के आदेशों की अनदेखी की गई. राज्य में कानून और न्याय तंत्र पूरी तरह से समाप्त हो गया है’.

जगन मोहन रेड्डी ने कहा, ‘चुनाव के बाद हो रही हिंसक घटनाओं और खून-खराबे ने इसके संकेत दे दिए हैं कि चंद्रबाबू नायडू सरकार के पांच साल का शासन कैसा रहने वाला है. इन धमकियों, हिंसा के इन कृत्यों से वाईएसआरसीपी न तो झुकेगी और न ही पीछे मुड़कर देखेगी. हम जनता की ओर से, जनता के लिए और जनता के साथ कड़ा संघर्ष करेंगे. मैं देश के सभी लोकतंत्रवादियों से अनुरोध करता हूं कि वे चंद्रबाबू नायडू सरकार के इस कृत्य की निंदा करें’.

इससे पहले 15 जून को, ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (GHMC) ने हैदराबाद, तेलंगाना में जगन मोहन रेड्डी के लोटस पॉन्ड निवास के निकट फुटपाथ पर कुछ संरचनाओं को ध्वस्त कर दिया था. रेड्डी के मुख्यमंत्री पद से हटने के 10 दिन बाद उनके आवास पर विध्वंस की यह कार्रवाई की गई. जीएचएमसी के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, नगर निगम के अधिकारियों ने जगन के आवास के बाहर फुटपाथ पर टाइल लगाने का काम करने के लिए परिसर की दीवार से सटी संरचनाओं को हटाया.

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने पहले आरोप लगाया था कि वाईएस जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली पिछली वाईएसआरसीपी सरकार ने पांच साल तक राज्य पर शासन करने के दौरान पोलवरम प्रोजेक्ट को जटिलता और अव्यवस्था की स्थिति में छोड़ दिया था. उनके इस आरोप को पिछली सत्तारूढ़ सरकार ने खारिज किया था. आंध्र के पूर्व सिंचाई मंत्री ए रामबाबू ने कहा, ‘चंद्रबाबू नायडू पोलावरम परियोजना के बारे में जो कुछ भी बता रहे हैं वह झूठ है. अपनी गलतियों को याद किए बिना, वह (चंद्रबाबू) जगन मोहन रेड्डी के खिलाफ कीचड़ उछालने में लगे हुए हैं’.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...