9.6 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराष्ट्रीय'पराली जलाने पर हर हाल में लगनी चाहिए रोक', सुप्रीम कोर्ट बोला-...

‘पराली जलाने पर हर हाल में लगनी चाहिए रोक’, सुप्रीम कोर्ट बोला- हम विशेषज्ञ नहीं समाधान चाहते हैं

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण और राजधानी की खराब होती हवा पर चिंता जताते हुए सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को इसकी सुनवाई के दौरान दिल्ली और पंजाब सरकार से कहा कि हमें नतीजे चाहिए। ऑड ईवन पर सरकार फैसला करे। कोर्ट ने साफ तौर पर चेताया, “पराली जलाने पर हर हाल में रोक लगनी चाहिए। हर साल हमारे दखल देने के बाद ही इस पर काम होता है।”

कोर्ट ने पूछा कि सरकार इसका स्थायी समाधान क्यों नहीं निकाल पा रही है। कोर्ट ने कहा कि हम कोई विशेषज्ञ नहीं हैं, लेकिन हमें समाधान चाहिए। शुक्रवार की भोर में बारिश होने और हवा में प्रदूषण कुछ कम होने पर जस्टिस संजय किशन कौल का कहना है कि लोगों को सिर्फ प्रार्थना करनी है, कभी हवा आती है और मदद मिलती है, तो कभी बारिश होती है। उन्होंने कहा, ”भगवान ने लोगों की प्रार्थनाएं सुनी होंगी और हस्तक्षेप किया होगा, बारिश के लिए सरकार को धन्यवाद नहीं दूंगा।”

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब में भी घटते भूजल पर चिंता जताई और कहा कि राज्य में धान की खेती चरणबद्ध तरीके से बंद करने की जरूरत है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा, “पंजाब में जल स्तर नीचे जा रहा है। हम वहां एक और रेगिस्तान नहीं चाहते। धान का उत्पादन चरणबद्ध तरीके से खत्म करने की जरूरत है।” सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि वह चाहता है कि खेतों में आग रुके। सुप्रीम कोर्ट ने कहा, “हमने एक पद्धति सुझाई, आप जैसा चाहें वैसा करें, लेकिन खेत की आग को रोका जाना चाहिए। खेत में आग रोकने के लिए कुछ आपातकालीन उपायों की आवश्यकता है।”

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और पंजाब सरकार से पूछा कि वे पंजाब में जलस्तर को बहाल करने के लिए धान को धीरे-धीरे समाप्त करने के लिए दीर्घकालिक उपाय के रूप में क्या कदम उठा रहे हैं।इससे पहले प्रदूषण की स्थित पर दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, “दिल्ली की भूवैज्ञानिक स्थिति ऐसी है कि आस-पास के राज्यों से प्रदूषण का धुआं आता है। दिल्ली के आस-पास के राज्य प्रदूषण नियंत्रण नियमों का पालन नहीं करते हैं… दिल्ली में बसें CNG हो गई हैं, सभी थर्मल पॉवर प्लांट बंद हो गए हैं लेकिन आसपास के राज्यों में ऐसा नहीं है… सब राज्यों को कोशिश करनी पड़ेगी और केंद्र को भी भागीदारी देनी पड़ेगी…। “

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...