9.4 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराज्यमहाकुंभ के रास्ते में कार सवारों के लिए मौत बन टकराई बस,...

महाकुंभ के रास्ते में कार सवारों के लिए मौत बन टकराई बस, 8 लोगों ने मौके पर ही तोड़ा दम

Published on

जयपुर

अजमेर हाईवे पर एक भयानक सड़क हादसे में आठ लोगों की जान चली गई। गुरुवार दोपहर करीब 3:45 बजे मौखमपुरा के पास एक रोडवेज बस का टायर फट गया। इससे बस बेकाबू होकर डिवाइडर तोड़ते हुए सामने से आ रही एक ईको कार से टकरा गई। कार में सवार सभी आठ लोग भीलवाड़ा के रहने वाले थे और प्रयागराज जा रहे थे। हादसे में सभी की मौके पर ही मौत हो गई। छह लोग घायल भी हुए हैं।

हाईवे पर बेकाबू बस ने मारी कार को टक्कर
जयपुर से अजमेर जा रही रोडवेज बस अचानक बेकाबू हो गई। इसका कारण बस का टायर फटना बताया जा रहा है। बेकाबू बस डिवाइडर को पार कर दूसरी लेन में चली गई। उसी समय अजमेर से जयपुर आ रही एक ईको कार इसकी चपेट में आ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

महाकुंभ जा रहे 8 लोगों की मौके पर ही मौत
इस हादसे में कार सवार सभी आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में दिनेश कुमार पुत्र मदनलाल रेगर, बबलू मेवाड़ा पुत्र मदन मेवाड़ा, किशन पुत्र श्रीजानकी लाल, रविकांत पुत्र मदनलाल, बाबू रेगर पुत्र मदनलाल, नारायण निवासी बड़लियास (भीलवाड़ा) और प्रमोद सुथार पुत्र मूलचंद निवासी मुकुंदपुरिया (भीलवाड़ा) शामिल हैं। एक मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। ये सभी लोग भीलवाड़ा से महाकुंभ के लिए प्रयागराज जा रहे थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच जारी है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता की घोषणा की गई है। इस हादसे से पूरे इलाके में शोक की लहर है।

रोडवेज के नीचे पिचक गई कार
जयपुर ग्रामीण एसपी आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि रोडवेज का टायर फटने की वजह से हादसा हुआ। अचानक टायर फटने पर रोडवेज का चालक गाड़ी पर नियंत्रण नहीं रख सका। रोडवेज जयपुर से अजमेर की ओर जा रही थी। अनियंत्रित होकर दूसरी लेन में जाने पर रोडवेज बस एक ईको कार पर पलट गई। इस कार में सवार 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। रोडवेज के नीचे बदलने से कार बुरी तरह से पिचक गई थी। क्रेन की सहायता से रोडवेज को हटाकर कार को निकाला गया। सभी शव कार में फंस गए थे जिन्हें बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this