10.7 C
London
Sunday, December 14, 2025
Homeराज्यमंत्री का PSO बनकर विशेष सचिव को किया कॉल, जालसाज बोला- फार्मासिस्ट...

मंत्री का PSO बनकर विशेष सचिव को किया कॉल, जालसाज बोला- फार्मासिस्ट का तत्काल ट्रांसफर कर दो

Published on

लखनऊ,

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक फर्जीवाड़े की कहानी सामने आई है. यहां एक जालसाज ने स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग के विशेष सचिव को कॉल किया और खुद को संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना का निजी सुरक्षा अधिकारी (PSO) बताया. इसके बाद जालसाज ने विशेष सचिव से निजी काम करवाने के सिलसिले में बात की. संदेह होने पर जब मामले की जांच की गई तो पूरी कहानी सामने आ गई. इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार, यह घटना तब सामने आई, जब जालसाज ने स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग के विशेष सचिव शिव सहाय अवस्थी को कॉल किया और एक फार्मासिस्ट का तत्काल ट्रांसफर करने के निर्देश दिए. कॉल में ट्रू कॉलर पर मंत्री का नाम दिख रहा था. इस पर विशेष सचिव को मामला संदिग्ध लगा और उन्होंने इसकी जांच करने का निर्णय लिया. ऑफिस में जब इस मामले की पड़ताल की गई तो पूरे मामले का खुलासा हो गया कि यह कॉल फर्जी था. जालसाज निजी लाभ के लिए ट्रांसफर कराने की कोशिश कर रहा था.

इसके बाद विशेष सचिव ने मामले की जानकारी हजरतगंज थाने में दी, जहां पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की. स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग में इस तरह की धोखाधड़ी का मामला अधिकारियों के बीच चर्चा का विषय बन गया है. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि जालसाज ने किस तरीके से विशेष सचिव को कॉल किया और ट्रू कॉलर पर मंत्री का नाम कैसे दिख रहा था, इसी के साथ इस मामले में अन्य कर्मचारियों और अधिकारियों को भी सतर्क किया गया है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके.

Latest articles

पीएसयू की विरासत से निकले पावर ग्रिड के नए सीएमडी

भोपाल/हैदराबाद।पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के नवनियुक्त अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी)  बुर्रा वामसी...

मैनिट चौराहे का होगा सौंदर्यीकरण, बाउंड्रीवाल भी बनेगी— निगम परिषद अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन

भोपाल।शहर के मैनिट चौराहे का जल्द ही सौंदर्यीकरण होगा। यहां एक बाउंड्रीवाल भी बनाई...

मंत्री व महापौर ने किया नेत्र ज्योति यज्ञ का शुभारंभ

भोपाल।पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री कृष्णा गौर व महापौर मालती राय ने रविवार...

जंतर-मंतर पर ईपीएस-95 पेंशनभोगियों का बड़ा प्रदर्शन, न्यूनतम पेंशन 7,500 रुपये करने की मांग तेज

नई दिल्ली।निवृत्त मान कर्मचारी 1995 पेंशन समन्वय समिति के बैनर तले आज राजधानी दिल्ली...

More like this

सागर में नेशनल हाईवे 44 पर भीषण सड़क हादसा

सागर ।मध्यप्रदेश के सागर जिले में नेशनल हाईवे-44 पर मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा...

राजस्थान के सीकर में दर्दनाक सड़क हादसा

राजस्थान ।राजस्थान के सीकर जिले में जयपुर–बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात दिल दहला...

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...