16.2 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयगाजा में इजरायल की बमबारी को 'नरसंहार' कहना पड़ा भारी, अस्पताल ने...

गाजा में इजरायल की बमबारी को ‘नरसंहार’ कहना पड़ा भारी, अस्पताल ने मुस्लिम नर्स की कर दी छुट्टी

Published on

नई दिल्ली

इजरायल और हमास के बीच गाजा में लड़ाई चल रही है। आए दिन हवाई हमले हो रहे हैं। इसी बीच बीते कुछ दिनों पहले ही इयरायल ने गाजा में हमला किया था। इसी हमले को नरसंहार कहना एक नर्स को भारी पड़ गया है। न्यूयॉर्क के एक प्राइवेट अस्पताल में काम करने वाली फिलिस्तीनी मूल की अमेरिकी नर्स को नौकरी से निकाल दिया गया है।

जिसको नौकरी से निकाला गया है उसने एक कार्यकम्र के दौरान अपनी स्पीच में कहा था इजरायल द्वारा गाजा पर किया जा रहा हमला नरसंहार है। बीते दिनों गाजा के शहर राफा में इजरायल द्वारा हवाई हमला किया गया था। इस हवाई हमले में करीब 45 लोगों की जान चली गई थी।

एक कार्यक्रम में इस नर्स को सम्मानित किया। जिसके बाद उसने स्पीच दी और कहा कि गाजा में किया गया हमला नरसंहार है। वहीं नर्स को नौकरी से निकालने के बाद हॉस्पिटल, एनवाईयू लैंगोन हेल्थ के प्रवक्ता ने कहा कि डिलीवरी नर्स के रूप में काम करने वाली हेसन जबर को इससे पहले भी नोटिस दिया गया था कि काम करने वाली जगह पर इस तरह की भाषा का प्रयोग ना करें। नौकरी जाने के बाद नर्स ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया और लिखा कि उनको जिसके लिए अवार्ड मिला वो उनके लिए काफी खास है। मेरा यह अवॉर्ड गाजा के युद्द में मारे गए बच्चों और उनकी माताओं के लिए है।

इसके साथ ही नर्स ने वीडियो के अंत कहा है कि गाजा में हो रहे नरसंहार के दौरान हो रही अकल्पनीय क्षति से मेरे देश फिलीस्तीन की महिलाएं मारी जा रही हैं। वहीं अस्पलात के प्रवक्ता ने ईमेल के जरिए बताया कि इस नर्स को इससे पहले भी नोटिस दिया गया था कि वो काम करने की जगह पर इस तरह से भड़काने वाले भाषण और बातें ना करें।

इजरायल और हमास के बीच पिछले आठ महीनों से चल रहे इस युद्ध में अबतक कुल 36 हजार से ज्यादा लोग मारे गए हैं। वहीं इस युद्ध की स्थिति से दोनों क्षेत्रों में व्यापक भुखमरी भी फैल गई है। इस युद्ध से लगभग 23 लाख आबादी विस्थापित हुई है।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...