15.2 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयबांग्लादेश के बिना नहीं बना सकते भारत का नक्शा... मोहम्मद यूनुस का...

बांग्लादेश के बिना नहीं बना सकते भारत का नक्शा… मोहम्मद यूनुस का बड़ा बयान, बोले- मुझे दिल्ली से तनाव अच्छा नहीं लगता

Published on

ढाका

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना पर तीखे हमले किए। यूनुस ने हसीना के शासनकाल में हुई आर्थिक वृद्धि को फर्जी बताते हुए कहा कि दुनिया ने उनके भ्रष्टाचार पर आंखें बंद रखीं। मोहम्मद यूनुस ने भारत से शेख हसीना के प्रत्यर्पण का मुद्दा उठाते हुए माना कि बांग्लादेश और भारत के रिश्तों में तनाव है। उन्होंने कहा कि भारत से तनाव पर वह चिंतित हैं और इसने उन्हें निजी तौर पर परेशान किया है। भारत से खराब रिश्ते उनके दिल को दुखाते हैं।

दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की वार्षिक बैठक के दौरान 84 वर्षीय यूनुस ने रॉयटर्स को दिए एक इंटरव्यू में कई मुद्दों पर बात की है। इस दौरान यूनुस ने कहा कि भारत के साथ तनावपूर्ण रिश्ते उन्हें व्यक्तिगत रूप से बहुत दुखी करते हैं। उन्होंने दोनों रिश्ते के पड़ोसी होने का जिक्र करते हुए कहा, ‘बांग्लादेश-भारत संबंध जितना मजबूत हो सकता है, उतना मजबूत होना चाहिए। आप बांग्लादेश का नक्शा बनाए बिना भारत का नक्शा नहीं बना सकते। दोनों अहम पड़ोसी देश हैं।’

हसीना को बांग्लादेश भेजे भारत
यूनुस ने मांग की है कि भारत हसीना को वापस बांग्लादेश भेजे, ताकि वह प्रदर्शनकारियों और उनपर मुकदमा चलाया जा सके। यूनुस ने इस दौरान बांग्लादेश-भारत संबंधों की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि दिल्ली के साथ तनाव मुझे व्यक्तिगत रूप से बहुत दुख पहुंचाता है। इस दौरान उन्होंने चीन को भी बांग्लादेश का दीर्घकालिक मित्र बताया।

मोहम्मद यूनुस ने इस दौरान पूर्व पीएम हसीना पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘हसीना ने दावा किया था कि उनकी विकास दर सबसे ज्यादा है लेकिन यह फर्जी विकास दर थी। बांग्लादेश की मौजूदा सरकार ऐसी अर्थव्यवस्था चाहती है, जो गरीब को फायदा पहुंचाए। हसीना की सरकार में सिर्फ कुछ लोगों को फायदा पहुंचाया गया।’

जल्दी कराए जाएंगे चुनाव: यूनुस
बांग्लादेश में छात्रों के नेतृत्व में बीते साल जुलाई में हिंसक आंदोलन के बाद शेख हसीना की सरकार गिर गई थी। इसके बाद नए चुनाव कराने के लिए अंतरिम सरकार में मुख्य सलाहकार के रूप में यूनुस को चुना गया था। यूनुस ने इस साल के आखिर या 2026 की शुरुआत में चुनाव कराने का वादा किया है। हालांकि उन्होंने खुद चुनाव लड़ने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई है। शेख हसीना ढाका छोड़ने के बाद से भारत में रह रही हैं।

Latest articles

मंत्री कृष्णा गौर ने पेश की सादगी की मिसाल, कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के बीच बैठी नजर आईं

भोपाल। सादगी और विनम्रता का एक प्रेरणादायक उदाहरण हाल ही में सामने आया, जब...

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

Iran-US War: ईरान की पूरी लीडरशिप, नेवी… एयर फ़ोर्स और मिसाइलें सब खत्म, ट्रंप ने कहा- अब और बड़ा हमला करेंगे

वाशिंगटन डीसी। गुरुवार को US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान (Iran-US War) के साथ...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...