10.9 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराष्ट्रीयगैस चैंबर बनी राजधानी, 700 पार AQI, इन कामों पर लगी पाबंदी,...

गैस चैंबर बनी राजधानी, 700 पार AQI, इन कामों पर लगी पाबंदी, दिल्ली-NCR में बंद हो सकते हैं स्कूल

Published on

नई दिल्ली,

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्र में प्रदूषण के चलते आज पूरे दिन धुंध छाई रही. इसके चलते कमीशन फॉर एयर क्वॉलिटी एंड मैनेजमेंट ने गुरुवार को ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) की स्टेज III लागू करने के निर्देश दिए हैं. बता दें कि दिल्ली के आनंद विहार इलाके में गुरुवार सुबह 10 बजे हवा की गुणवत्ता (AQI) 740 के साथ साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई.

इसके अलावा दिल्ली के औसत AQI की बात करें तो वो 392 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है और अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस पर रहा. एक आंकड़े की मानें तो दिल्ली के 37 इलाकों में से कम से कम 18 पर AQI ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज किया गया.

पुराने वाहनों और कंस्ट्रक्शन पर पाबंदी
दिल्ली एनसीआर में आपातकालीन सेवाओं, सरकारी निर्माण कार्यों व सामरिक महत्व के निर्माण कार्यो के अलावा सभी तरह के कंस्ट्रक्शन और डेमोलिशन पर पूरी तरह बैन लगा दिया है. दिल्ली-एनसीआर में BS3 पेट्रोल और BS4 डीजल-4 वाहनों पर बैन लगा दिया है. इसके अलावा CAQM ने निर्देश दिए हैं कि अगर सरकार जरूरी समझे तो 5 क्लास तक के बच्चों के लिए स्कूल जाने की बजाय ऑनलाइन क्लास के प्रावधान पर फैसला लें.

किस इलाके में कितना AQI?
वहीं जिन क्षेत्रों में AQI 400 के स्तर को पार कर गया है वो इलाके हैं, आनंद विहार (450), बवाना (452), बुरारी क्रॉसिंग (408), द्वारका सेक्टर 8 (445), जहांगीरपुरी (433), मुंडका (460), एनएसआईटी द्वारका (406) , नजफगढ़ (414), नरेला (433), नेहरू नगर (400), न्यू मोती बाग (423), ओखला फेज 2 (415), पटपड़गंज (412), पंजाबी बाग (445), आर के पुरम (417), रोहिणी ( 454), शादीपुर (407) और वज़ीरपुर (435).

कैसे मापी जाती है हवा की गुणवत्ता?
बता दें कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ माना जाता है.

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में अगले तीन दिनों में हल्का कोहरा छाया रहेगा. आज की बात करें तो पूरे दिल्ली-एनसीआर जहरीले धुएं की चपेट में आ गया है. गुरुवार दोपहर को, नोएडा देश का सबसे प्रदूषित शहर बन गया क्योंकि हल्की हवा के कारण आनंद विहार में AQI नीचे आ गया. दोपहर 12 बजे नोएडा में AQI 695 दर्ज किया गया, इसके बाद दिल्ली के पूसा रोड पर 678 और जहांगीरपुरी में 669 दर्ज किया गया.

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, हवा की गुणवत्ता खराब होने का मुख्य कारण पंजाब में पराली जलाना है, जो पिछले 24 घंटों में बढ़कर 1900 से अधिक घटनाएं हो गई हैं. मौसम विभाग के ही एक अधिकारी ने कहा, बारिश नहीं होने के कारण, आने वाले दिनों में स्थिति वैसी ही रहने या और खराब होने की संभावना है.

शुरू हुई राजनीति
इस मुद्दे पर राजनीति भी शुरू हो गई है क्योंकि भाजपा और कांग्रेस दोनों वायु प्रदूषण को लेकर दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार को घेर रही हैं. दिल्ली भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, AAP सरकार ने दिल्लीवासियों को ऐसी जहरीली हवा में सांस लेने के लिए छोड़ दिया है. पंजाब में पराली जलाना दिल्ली में प्रदूषण का प्रमुख कारण बना हुआ है. पंजाब में आप सरकार बनने से पहले, सीएम केजरीवाल राज्य को दोषी मानते थे, लेकिन अब, वहां कोई प्रतिक्रिया नहीं है. बताते चलें कि ‘पंजाब में पराली जलाने का हवा की गुणवत्ता खराब होने में 52 प्रतिशत से ज्यादा योगदान है.इस बीच दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने दिल्ली पुलिस पर ‘रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ’ अभियान रोकने का आरोप लगाया.

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...