ऋषिकेष,
उत्तराखंड में इन दिनों आसमान से आफत बरस रही है. यहां टेहरी गढ़वाल में एक गाड़ी भूस्खलन की चपेट में आने से गंगा नदी में गिर गई. इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य लापता हैं. पुलिस ने कहा कि गाड़ी में चालक सहित 11 लोग सवार थे. इसमें से 5 लोगों को बचा लिया गया और उन्हें ऋषिकेश के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया. बताया जा रहा है कि सभी लोग केदारनाथ से ऋषिकेश जा रहे थे.
