7.2 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयकिताब में मुगलों पर चैप्टर हटाए जा रहे... तब तो इतिहास में...

किताब में मुगलों पर चैप्टर हटाए जा रहे… तब तो इतिहास में हीरोज गिने चुने मिलेंगे

Published on

नई दिल्ली

इसी महीने खबर आई कि NCERT ने इतिहास की पाठ्य पुस्तकों में कुछ बदलाव किए हैं। मुगल साम्राज्य के चैप्टर हटा दिए गए हैं। इसका विरोध भी हो रहा है। इतिहास के पन्नों को पलटते हुए इस मसले पर इतिहासकार और लेखक मनु एस पिल्लई ने टाइम्स ऑफ इंडिया में लेख लिखा है। वह लिखते हैं कि कुछ लोग मुगलों पर चैप्टर्स डिलीट किए जाने के एनसीईआरटी के फैसले को शासकों की क्रूरता से जोड़ रहे हैं। वैसे तो सभी राजा क्रूर रहे हैं। अगर इस नजरिए से देखा जाएगा तो इतिहास में गिने चुने हीरोज मिलेंगे। पिल्लई ने लिखा है कि 17वीं शताब्दी में मैसूर के वाडियार राजवंश के सैनिक खूंखार समझे जाते थे क्योंकि उन्हें एक असामान्य कार्रवाई के लिए ट्रेंड किया गया था। यह था ‘नाक काटना’। जी हां, मैसूर के दुश्मनों के चेहरे बिगाड़ दिए जाते थे।

कुछ जगहों पर कहा गया है कि वे जंग के दौरान ऐसा करते थे और इसके लिए विशेष प्रकार के हथियार का इस्तेमाल होता था। 1649 के एक कन्नड़ साहित्य से पता चलता है कि दुश्मन की हार होने के बाद उनके सैनिकों को लाइन में खड़ा किया जाता था और अंग विकृत कर दिए जाते थे। ऐसा करने के पीछे मंशा एक ही होती थी कि उन्हें जीवनभर अपमान का एहसास होता रहे। गौर करने वाली बात यह है कि धर्म या जातीयता के आधार पर कोई अंतर नहीं किया जाता था। वाडियारों ने बीजापुर के सुल्तान के सैनिकों के नाक काटे थे तो मदुरै के नायक राजवंश के लिए लड़ रहे लोगों के साथ भी ऐसा ही किया था।

मुगल, हिंदू राजा और अंग्रेज
इतिहासकार लिखते हैं कि जब मुगलों को लेकर सोशल मीडिया पर बहस हो रही है तो इसका जिक्र होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस पर मैंने एक वीडियो पोस्ट किया तो बहुत से लोगों ने प्रतिक्रिया दी कि मुगल बहुत हिंसक थे जबकि हिंदू राजा धर्मपरायण और अच्छे थे। जबकि वास्तविकता यह है कि सत्ता के साथ हिंसा साथ-साथ चलती रही है। यह ब्रिटिश काल तक जारी रही। 1860 के दशक में अंग्रेज तोप के आगे खड़ाकर लोगों को उड़ा दिया करते थे। उनके चीथड़े आसमान में उड़ जाते थे।

पिल्लई लिखते हैं कि भारत में राजनीतिक हिंसा कभी कम नहीं रही। मुगलों से काफी पहले लिखे गए ‘अर्थशास्त्र’ में राजा के लिए हत्या वैध विकल्प कहकर बताया गया था और अपराध के लिए कुछ भयानक सजा देने का भी जिक्र है। उपिंदर सिंह की किताब प्राचीन भारत में राजनीतिक हिंसा (2017) में बताया गया है कि कैसे जिंदा जला दिया जाता था और टुकड़े कर दिए जाते थे। बाद में राजद्रोह कानून के तहत ऐसी सजा दी जाने लगी। त्रावणकोर में 1800 के शुरुआत सालों में, एक मंत्री को स्थानीय शख्स चुनौती दे रहा था। वह उसे सत्ता से हटाना चाहता था। उसके दो पैरों को दो हाथियों से बांधकर शरीर के दो टुकड़े कर दिए गए थे। अग्रेंजों ने विद्रोह के लिए मंत्री को हटा दिया और उसका पार्थिव शरीर कई दिनों तक टंगा रहा जिससे जनता में खौफ पैदा हो सके।

बेटे की आंख फोड़ दी, भाइयों की हत्या
राजनीतिक राजवंशों के भीतर हिंसा होती रही है। दुनियाभर में ऐसे उदाहरण हैं लेकिन भारत में हम गद्दी पाने के लिए किए गए मुगलों के ही कारनामों का उदाहरण देते हैं- जहांगीर ने अपने ही बेटे को अंधा करा दिया, औरंगजेब ने अपने सभी भाइयों की हत्या करा दी। लेकिन इससे भी काफी पहले विजयनगर में एक भाई या भतीजे (रिश्ता स्पष्ट नहीं है) ने देवराय द्वितीय के खिलाफ ऐसा करने की कोशिश की थी लेकिन साजिश फेल रही। विरोधी का सिर कलम कर खुलेआम घुमाया गया। उनके उत्तराधिकारी विरुपक्ष द्वितीय का किस्मत ने साथ नहीं दिया। उनके बेटे ने ही राजा की हत्या कर दी।

यही नहीं, महिलाओं के खिलाफ भी हिंसा होती थी। मुगल जंग में हारे हिंदू राजाओं की पत्नियों को छीन लेते थे। इसे वह प्राइज के तौर पर समझते थे। उन्होंने दक्कन के सुल्तान के साथ भी ऐसा ही किया था। विजयनगर के कृष्णदेवराय ने ओडिशा के गजपति को हराया और उनकी बेटी को छीन लिया। बलात्कार संघर्ष के दौरान खौफ पैदा करने का तरीका बन गया था।

इतिहासकार ने चोल-चालुक्य संघर्ष, मराठाओं के राज में भी हिंसा की चर्चा की है। वह कहते हैं कि राजा की पदवी हिंसा से जुड़ी होती थी और यह सब सार्वजनिक था। 19वीं शताब्दी में मैसूर में नगरा विद्रोह के समय महाराज के दूतों की वीरशैवों द्वारा हत्या कर दी गई थी। दिलचस्प है कि एक सदी पहले मैसूर के एक राजा ने सैकड़ों वीरशैव धार्मिक लोगों की हत्या करा दी थी जबकि उन्हें एक सम्मेलन के लिए बुलाया गया था। आखिर में इतिहासकार कहते हैं कि वे मुगल थे इसलिए हिंसक नहीं थे, ऐसा इसलिए था क्योंकि वे रॉयल यानी राजा थे।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...