10.8 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeभोपालमंच पर गुफ्तगू, पल-पल बदलते एक्सप्रेशन... पीएम मोदी ने भाषण में कितनी...

मंच पर गुफ्तगू, पल-पल बदलते एक्सप्रेशन… पीएम मोदी ने भाषण में कितनी बार लिया शिवराज का नाम?

Published on

भोपाल

भोपाल में कार्यकर्ता महाकुंभ के दौरान पीएम मोदी ने सीएम शिवराज सिंह चौहान के नाम नहीं लिए थे। ऐसे में ग्वालियर की रैली पर सबकी निगाहें टिकी हुई थीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीएम शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ खुली जीप पर सवार होकर पहुंचे। इसके बाद पीएम मोदी मंच पर पहुंचे हैं। मंच पर उनके साथ दांयी ओर सीएम शिवराज सिंह चौहान बैठे और बांयी तरफ केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर थे। इस दौरान पीएम मोदी और शिवराज सिंह चौहान के बीच गुफ्तगू हुई है। बातचीत के दौरान कई अलग-अलग एक्सप्रेशन देखने को मिले हैं, जिसकी चर्चा हो रही है।

पीएम मोदी और शिवराज की गुफ्तगू
ग्वालियर की रैली में मंच पर सीएम शिवराज सिंह चौहान और पीएम मोदी के बीच गुफ्तगू हुई है। दोनों के बीच कुछ देर तक बात होते रही है। लेकिन दोनों में क्या बात हुई है इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

दिखे अलग-अलग एक्सप्रेशन
वहीं, सीएम शिवराज सिंह चौहान और पीएम मोदी के बीच में जब बात हो रही थी। दोनों के अलग-अलग एक्सप्रेशन देखने को मिलने हैं। इस दौरान पीएम मोदी कई बार गंभीर मुद्रा में नजर आ रहे थे। वहीं, सीएम शिवराज सिंह चौहान के चेहरे पर भी चिंता की लकीरें दिख रही थीं।

नरेंद्र सिंह तोमर के साथ भी गुफ्तगू
सीएम शिवराज सिंह चौहान जब मंच पर भाषण देने गए तो पीएम मोदी के साथ केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की गुफ्तगू शुरू हो गई। वहीं, अपने संबोधन के दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पीएम मोदी के कार्यों की जमकर तारीफ की है। साथ ही प्रदेश की जनता से एक बार फिर आशीर्वाद मांगा है।

27 मिनट के भाषण में सिर्फ एक बार लिया नाम
इसके साथ ही विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करने के बाद पीएम मोदी ने मंच से कुल 27 मिनट तक लोगों को संबोधित किया है। 4 बजकर 27 मिनट पर उनका संबोधन शुरू हुआ था। 4.54 बजे यह समाप्त हो गया था। इस दौरान एमपी में विकास की बात उन्होंने कई बार की लेकिन सीएम शिवराज सिंह चौहान का नाम बस एक बार लिया। वो स्वच्छता को लेकर। पीएम मोदी ने कहा कि हमें शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि एमपी में स्वच्छता में नंबर वन है।

शिवराज सिंह चौहान को लेकर हैं अटकलें
दरअसल, एमपी की राजनीति में इस तरह की चर्चाएं इसलिए हो रही हैं कि बीजेपी ने इस बार शिवराज सिंह चौहान को सीएम के रूप में प्रोजेक्ट नहीं किया है। वहीं, पीएम की रैली से एक दिन पहले ही शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि ऐसा भैया नहीं मिलेगा, मैं जब चला जाऊंगा, तब बहुता याद आऊंगा।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

वृद्धों के अनुभवों का लाभ लेकर राष्ट्र निर्माण में जुटें युवा: डॉ. अभिजीत देशमुख

भोपाल। राजधानी के जवाहर चौक स्थित डॉ. अभिजीत देशमुख के सभागार में 'अभिव्यक्ति विचार...

भोपाल मेट्रो: मिशन मोड में होगा काम, बरखेड़ी की आरा मशीनें होंगी शिफ्ट

भोपाल। राजधानी में मेट्रो रेल प्रोजेक्ट की बाधाओं को दूर करने और निर्माण कार्य...

कुंभ वायरल गर्ल मामला: पति का दावा- ‘पत्नी प्रेग्नेंट है, पुलिस के सामने नहीं हो सकती पेश’

कोच्चि/भोपाल। प्रयागराज महाकुंभ से सुर्खियों में आई 'वायरल गर्ल' का मामला एक बार फिर...