8.3 C
London
Friday, May 8, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयचीन ने दलेर मेहंदी के गाने से उड़ाया भारतीयों का मजाक? Video...

चीन ने दलेर मेहंदी के गाने से उड़ाया भारतीयों का मजाक? Video वायरल

Published on

नई दिल्ली,

चीन ने सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया जिसकी भारत में काफी आलोचना हो रही है. वीडियो में पंजाबी वेशभूषा में चीनी सड़क पर दलेर मेहंदी के गीत, तुनक, तुनक तुन की धुन पर नाचते दिखाई दे रहे हैं. गोरे चीनियों ने खुद को भारतीय दिखाने के लिए अपने चेहरे पर मेकअप भी किया है.

इस वीडियो के सामने आने के बाद भारतीयों ने इसे रंगभेदी कहकर इसकी आलोचना की जिसके बाद वीडियो को हटा लिया गया है. चीन की तरफ से यह वीडियो ऐसे वक्त में सामने आया जब दोनों देशों के बीच सीमा को लेकर तनाव का माहौल है.

चीन के कॉमेडियन ब्रदर हाओ ने सबसे पहले इस वीडियो को वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म बिलीबिली पर 6 मार्च को शेयर किया था. देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया जिसके बाद चीन के मंत्रालय मिनिस्ट्री ऑफ पब्लिक सिक्योरिटी ने इसे अपने सड़क सुरक्षा अभियान के लिए Weibo पर शेयर किया और लिखा कि गाड़ी चलाते समय हेलमेट और सीटबेल्ट पहनना कितना जरूरी है.

भारतीय वेषभूषा में बिना हेलमेट पहने दिखे चीनी
वीडियो में हाओ को भारतीय वेशभूषा में पगड़ी पहने दो अन्य लोगों के साथ एक बाइक पर सवार देखा जा सकता है. तीनों में से किसी ने हेलमेट नहीं पहना हुआ है और सभी के चेहरों को मेकअप से भारतीय लुक देने की कोशिश की गई है.उनके सामने एक गाड़ी में पगड़ी पहने एक अधेड़ उम्र के शख्स को दिखाया गया है जिसका चेहरा भी मेकअप से सांवला किया गया है. कार की पिछली सीट पर तीन चीनी महिलाओं को बैठा दिखाया गया है जिन्होंने लहंगा चोली पहन रखा है.

वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि कार चालक और बाइक सवारों के बीच झगड़ा हो जाता है जिसके बाद कार में बैठी तीनों महिलाएं बाइक सवारों के पास जाकर भांगड़ा के स्टेप्स करने लगती हैं.दलेर मेहंदी के प्रसिद्ध गाने ‘तुनक तुनक तुन’ के ट्यून को इस वीडियो में चीनी शब्दों के साथ मिक्स किया गया है.

इस वीडियो को शेयर करते हुए चीनी मिनिस्ट्री ऑफ पब्लिक सिक्योरिटी ने लिखा, ‘कार की पिछली सीट पर बैठते समय भी सीट बेल्ट पहनना चाहिए. जब आप मोटरसाइकिल चला रहे हों तो ध्यान रखें कि बिना हेलमेट के आप सड़क पर नहीं चल सकते.’

‘ये भारतीयों का मजाक उड़ा रहे हैं’
इस वीडियो पर द प्रिंट के कॉलमनिस्ट आदिल बरार ने ट्वीट किया, ‘ये लोग भारत, बॉलीवुड और भारतीयों का मजाक उड़ा रहे हैं.’चीन के लोगों ने भी इस वीडियो को लेकर आगाह किया कि भले ही यह वीडियो मजाकिया लगे लेकिन भारत में इसे मजाक में नहीं लिया जाएगा. एक यूजर ने कहा, ‘अगर भारत में इस वीडियो को अपलोड किया तो वो मुश्किल खड़ी कर देंगे, वो इसे मजाक में नहीं लेंगे.’

चीन की अन्य पुलिस एजेंसियों ने भी इस वीडियो को शेयर किया था लेकिन अब इसे हर जगह से हटा लिया गया है.साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने अपनी एक रिपोर्ट में वीडियो को लेकर लिखा कि यह दिखाता है कि भारत के सॉफ्ट पावर और उसके गानों की लोकप्रियता चीन में भी है. रिपोर्ट में एक चीनी नागरिक के हवाले से लिखा गया है, ‘चीन में भारत के पुरुषों को जोकर और महिलाओं को सुंदर माना जाता है’

 

Latest articles

मध्य प्रदेश में लगातार बढ़ रहीं आत्महत्याएं, 15 हजार के आंकड़ों के साथ देश में तीसरे स्थान पर

भोपाल। मध्य प्रदेश में आत्महत्या के लगातार बढ़ते मामले सामाजिक और मानसिक स्वास्थ्य व्यवस्था...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

BHEL भोपाल में तकनीकी उन्नयन को बढ़ावा: नई मशीनों के उद्घाटन से उत्पादन क्षमता में बढ़ोतरी

भोपाल। Bharat Heavy Electricals Limited (बीएचईएल), भोपाल में तकनीकी आधुनिकीकरण की दिशा में एक...

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...