17.5 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभारत और अमेरिका की चिंताओं पर भारी पड़ा चीन, श्रीलंका पहुंचा 'स्पाई...

भारत और अमेरिका की चिंताओं पर भारी पड़ा चीन, श्रीलंका पहुंचा ‘स्पाई शिप’

Published on

नई दिल्ली,

भारत और अमेरिका की चिंताओं के बीच चीन का स्पाई जहाज कहा जा रहा युआन वांग-5 श्रीलंका के हंबनटोटा बंदरगाह पर मंगलवार सुबह पहुंच गया है. यह जहाज 16 से 22 अगस्त तक श्रीलंका के बंदरगाह पर रहेगा. भारत की चिंता जाहिर करने के बाद पहले श्रीलंका ने चीनी जहाज को आने की अनुमति नहीं दी थी. लेकिन बाद में शनिवार को अचानक श्रीलंका की ओर से जहाज के आने की अनुमति दे दी गई.

कर्ज में डूबे श्रीलंका में चीन का यह जहाज 11 अगस्त को पहुंचना था. लेकिन उससे पहले ही श्रीलंका ने चीन से जहाज के आगमन के कार्यक्रम को स्थगित करने के लिए कहा था. इस बात पर चीन ने विरोध जताते हुए इसे पूरी तरह अनुचित बताया था.

चीन ने जहाज के प्रवेश को स्थगित करने के मामले में नाराजगी जताते हुए बिना भारत का नाम लिए कहा था कि कुछ देशों की ओर से कोलंबो पर दबाव बनाने के लिए तथाकथित सुरक्षा चिंताओं का हवाला देना और कोलंबो के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करना पूरी तरह अनुचित है.

चीन के इस कमेंट के बाद श्रीलंका के विदेश मंत्रालय ने भी जवाब दिया था. श्रीलंका के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा था कि श्रीलंका एक संप्रभु देश है और अपने फैसले खुद लेता है. अरिंदम बागची ने आगे कहा था कि जहां तक बात भारत-चीन से हमारे रिश्तों की है तो हमने संबंधों के विकास के आधार के रूप में आपसी सम्मान, आपसी संवेदनशीलता और आपसी हितों की आवश्यकता पर लगातार जोर दिया है.

आखिर क्यों हंबनटोटा पहुंचा चीनी जहाज
रिपोर्ट्स की मानें तो स्पाई शिप कहे जा रहे इस चीनी जहाज को श्रीलंका की बंदरगाह पर डॉक करने का कारण फ्यूल भरना कहा जा रहा है. कहा जा रहा है कि हंबनटोटा बंदरगाह पर फ्यूल लेने के बाद अगस्त-सितंबर महीने में हिंद महासागर क्षेत्र के नॉर्थ-वेस्ट हिस्से में शिप से सेटेलाइट कंट्रोल और रिसर्च ट्रैकिंग करने का प्लान है.

हालांकि, भारत को चीन की इन गतिविधियों पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं है और भारत इसे श्रीलंका में चीन की दखलअंदाजी के रूप में देख रहा है. चीनी जहाज की जासूसी गतिविधियां भारत की सुरक्षा के लिए भी खतरा हो सकती हैं.

हंबनटोटा बंदरगाह कोलंबो से 250 किमी की दूरी पर स्थित है. इसे चीन से ऊंची ब्याज दरों पर लिए गए कर्ज से बनाया गया था. हालांकि, श्रीलंका की सरकार चीन से लिया कर्ज नहीं चुका पाई और बदले में उसने हंबनटोटा बंदरगाह को चीन को 99 सालों की लीज पर दे दिया था. श्रीलंका की इस हालत के बाद दुनिया भर में चीनी कर्ज को लेकर आशंका और गहरा गई.

Latest articles

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

नौतपा और भीषण गर्मी को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अपील: बरतें सावधानी, जनगणना कर्मियों का करें आदर-सत्कार

जयपुर। राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी और 'नौतपा' के कड़े मिजाज को देखते...

बीकानेर में अमित शाह की सुरक्षा समीक्षा बैठक, सीमा से 15 किमी दायरे में अवैध निर्माण हटाने के निर्देश

जयपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के बीकानेर में एक...

भीषण गर्मी से राहत: पंजाब में बदले स्कूल और दफ्तरों के समय, चंडीगढ़ में 25 मई से ग्रीष्मकालीन छुट्टियां घोषित

चंडीगढ़। उत्तर भारत में पैर पसार रही भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...