15.8 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयचीन ने 4 साल बाद जारी किया पैंगोंग झड़प का नया वीडियो,...

चीन ने 4 साल बाद जारी किया पैंगोंग झड़प का नया वीडियो, भारतीय सैनिकों पर हमला करते दिखे चीनी सैनिक

Published on

बीजिंग

चीन ने 2020 में लद्दाख के पैंगोंग त्सो झील के पास भारतीय सेना के साथ हुई झड़प का एक नया वीडियो जारी किया है। इस प्रॉपगैंडा वीडियो में चीनी सैनिकों को भारतीय सैनिकों पर हमला करते हुए दिखाया गया है। इस वीडियो को पैंगोंग त्सो के फिंगर 4 पर फिल्माया गया है। वीडियो में चीनी सैनिकों के मुकाबले भारतीय सैनिकों की संख्या कम दिखाई दे रही है। इसके बावजूद भारतीय सैनिकों ने बहादुरी से चीनी सैनिकों का मुकाबला किया। वीडियो में चीनी सेना की बोट, गाड़ियां और लाठी-शील्ड से लैस सैनिक दिखाई दे रहे हैं। ये सैनिक एक दूसरे पर पत्थरों से हमला करते नजर आ रहे हैं।

पैंगोंग के वीडियो में क्या दिखाई दिया
चीन को फिंगर-4 में हुए संघर्ष के दौरान बेहतर सड़क कनेक्टिविटी और गाड़ियों/नावों की संख्या का लाभ मिला। इससे चीनी सैनिक संघर्ष वाली जगह पर जल्द पहुंच गए और अपने से कम संख्या में मौजूद भारतीय सैनिकों पर हमला कर दिया। चीनी सैनिकों ने पहाड़ी की चोटी से कई भारतीय सैनिकों को धक्का दे दिया और उन पर पत्थर भी फेंके। इस दौरान भारतीय सैनिकों ने भी लाठी-डंडों और पत्थरों से चीनी सैनिकों का मुकाबला किया और उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। हालांकि, इस संघर्ष में कई भारतीय सैनिकों को गंभीर चोटें आईं।

https://twitter.com/i/status/1790662582225056137

पैंगोंग त्सो झील महत्वपूर्ण क्यों
पैंगोंग सो लद्दाख में 14 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित एक लंबी, संकरी और गहरी झील है। यह चारों तरफ से जमीन से घिरी हुई है। यह झील रणनीतिक रूप से बहुत महत्वपूर्ण है। दोनों देश लगातार इस झील के आसपास के इलाकों में पेट्रोलिंग करते रहते हैं। 1962 में चीन ने इसी इलाके में भारत पर मुख्य हमला बोला था। पैंगोंग त्सो झील चुशुल अप्रोच के रास्ते में पड़ती है। ऐसे में चीन अगर भविष्य में कभी भारतीय क्षेत्र पर हमले की हिमाकत करता है तो चुशुल अप्रोच का इस्तेमाल करेगा क्योंकि इसका रणनीतिक महत्व है। पैंगोंग सो झील के उत्तर और दक्षिण की तरफ से चीन के आक्रमण की आशंका हमेशा बनी रहती है।

पैंगोंग में भारत-चीन के बीच क्यों हुई झड़प
पैंगोंग त्सो का दो तिहाई इलाका चीन के कब्जे में है। इस झील के किनारे उंगलियों की शक्ल में आठ पहाड़ियां निकली हुई हैं, इन्हें फिंगर्स के नाम से जाना जाता है। 2020 के पहले तक भारतीय सेना फिंगर-4 से फिंगर-8 तक पेट्रोनिंग करती थी। फिंगर-4 तक का क्षेत्र भारत के कब्जे में था। फिर चीन ने फिंगर-4 तक सड़क बना ली। इसके बाद भारत ने भी फिंगर-4 तक सड़क बनानी शुरू कर दी। इससे चीन नाराज हो गया और उसके सैनिकों ने भारतीय कब्जे वाले क्षेत्रों में घुसना शुरू कर दिया। इसी विवाद के कारण 2020 में भारत और चीन के बीच लद्दाख के कई इलाकों में संघर्ष हुए। इसके बाद भारत ने भारी हथियारों के साथ बड़ी संख्या में सैनिकों को तैनात किया हुआ है।

Latest articles

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...