11.1 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयUN में रूस के खिलाफ चीन ने द‍िया वोट, क्‍या टूट रही...

UN में रूस के खिलाफ चीन ने द‍िया वोट, क्‍या टूट रही दोस्‍ती? जानिए क्‍या है सारा माजरा

Published on

बीजिंग

चीन और रूस के बीच कुछ ठीक नहीं है। जो जानकारी आ रही है उसके मुताबिक तो कुछ ऐसा ही लगता है। संयुक्‍त राष्‍ट्र (UN) में यूक्रेन पर रूस के हमले को लेकर हुई एक वोटिंग में चीन ने यूएन के प्रस्‍ताव के पक्ष में वोट किया है और वह रूस के खिलाफ चला गया है। चाइना टाइम्‍स की तरफ से इसकी पुष्टि की गई है। जो प्रस्‍ताव यूएन की तरफ से आया था उसमें यूक्रेन में रूस के आक्रमण का जिक्र था और स्‍पेशल मिलिट्री एक्‍शन की बात कही गई थी। इस नई जानकारी के बाद हर कोई यह कयास लगा रहा है कि आखिर माजरा क्‍या है। कुछ विशेषज्ञ यह मान रहे हैं कि शायद चीन किसी एक बात को लेकर रूस पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है।

26 अप्रैल को आया प्रस्‍ताव
यूएन में जो वोटिंग हुई थी उसमें यूक्रेन के खिलाफ रूस की आक्रामकता का जिक्र था। 26 अप्रैल को इससे पहले यूएन की तरफ से एक प्रस्‍ताव आया था। इस प्रस्‍ताव में यूरोपियन कमीशन के साथ सहयोग को मजबूत करने की बात थी। प्रस्‍ताव में कहा गया था, ‘यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद यूरोप को असाधारण कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है।’ इस प्रस्‍ताव का मुख्‍य विषय यूरोपियन कमीशन के लिए होने वाले योगदान का स्‍वागत करना और उसकी प्रशंसा करना था। इस प्रस्‍ताव का एक पैराग्राफ में यूक्रेन में रूस की आक्रामकता के बारे में बताया गया था। इसमें लिखा था कि जॉर्जिया में भी रूस की तरफ से ऐसी ही आक्रामकता दिखाई गई थी। इसकी वजह से यूरोपियन काउंसिल में उसकी सदस्‍यता को खत्‍म कर दिया गया था।

क्‍या था यूएन का ड्राफ्ट
यूएन के मुताबिक किसी भी देश की क्षेत्रीय अखंडता और राजनीतिक स्‍वतंत्रता को बहाल करने के लिए शांति सुरक्षा, मानवाधिकारों के अलावा अंतरराष्‍ट्रीय कानूनों के उल्‍लंघन करने वालों को सजा देना जरूरी है।’ यूएन की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक मीटिंग का जो वीडियो आया है उसमें वोटिंग हुई थी। यह वोटिंग इस बात से जुड़ी थी कि इस बयान को कायम रखा जाए या नहीं। रूस की तरफ से इसका विरोध किया गया था। 26 अप्रैल को हुई वोटिंग में 81 ने इसके पक्ष में वोट डाला, 10 इसके खिलाफ थे और 48 इससे गायब रहे। गायब रहने वालों में चीन भी शामिल था।

बदल गया सारा खेल
इसके बाद जब आम महासभा में इस पूरे बिल पर वोटिंग हुई तो सारा खेल बदल गया। इस बार 122 देशों ने इसके पक्ष में वोट किया, पांच देशों ने इसके खिलाफ वोट डाला और 18 देश गायब रहे। इस बार रूस और बेलारूस ने इसके खिलाफ वोटिंग की थी। जबकि चीन ने इसके पक्ष में वोट डाला था। 24 फरवरी 2022 को रूस ने यूक्रेन पर हमला किया था। तब से ही चीन ने रूस की निंदा नहीं की है। न ही उसकी तरफ से रूस के लिए ‘आक्रामकता’ जैसे शब्‍द का प्रयोग किया है।

25 फरवरी को चीन ने कहा था कि यूक्रेन संकट का राजनीतिक हल निकलना चाहिए। चाइना टाइम्‍स के मुताबिक यूएन में चीन की तरफ से वोटिंग उसी समय हुई है जब चीनी राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग ने यूक्रेन के राष्‍ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्‍की से फोन पर बात की थी।

चीन की दुर्लभ प्रतिक्रिया
चीन में फुदान यूनिवर्सिटी में सेंटर फॉर अमेरिकन स्टडीज के एक प्रोफेसर झांग जियाडोंग ने इंटरनेट पर एक आर्टिकल पोस्ट किया, जिसमें कहा गया है कि इस बार चीन का वोट ‘बहुत पेचीदा’ है। यह पेचीदा इसलिए है क्योंकि ड्राफ्ट साफ तौर पर यूक्रेन के खिलाफ रूस के विशेष सैन्य अभियानों को ‘आक्रामकता’ के तौर पर परिभाषित करता है। ऐसे में रूस की निंदा करने वाले यूएन के प्रस्ताव के पक्ष में मतदान के लिए चीन की तरफ से यह एक दुर्लभ प्रतिक्रिया मानी जानी चाहिए। उनका कहना था, ‘ अगर आप इस प्रस्ताव का विरोध करते हैं, तो आप यूरोप के साथ दुविधा में पड़ जाएंगे। शायद यही वजह है कि चीन, भारत और ब्राजील ने इसके पक्ष में वोट डाला।’

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...