9.4 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराष्ट्रीयसेना का मेजर बताकर किया CISF कॉन्सटेबल से रेप, नौकरी का वादा...

सेना का मेजर बताकर किया CISF कॉन्सटेबल से रेप, नौकरी का वादा कर लूटे 28 लाख

Published on

नई दिल्ली

राजधानी दिल्ली में एक शख्स ने खुद को थल सेना का अधिकारी बताकर एक CISF महिला कॉन्सटेबल के साथ बलात्कार किया। इतना ही नहीं कॉन्सटेबल को सरकारी नौकरी का वादा दिलकर 28 लाख रुपये भी ठग लिए। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी दीपक कुमार, उसके परिवार के सदस्यों और कम से कम 30 अन्य लोगों ने उसे गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम को कमरे में बंद कर दिया और अधिकारियों पर हमला भी किया, लेकिन अंतत: आरोपी को पकड़ लिया गया।

विवाह संबंधी वेबसाइट से आरोपी के संपर्क में आई थी पीड़िता
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की कांस्टेबल पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा कि वह विवाह संबंधी वेबसाइट के माध्यम से कुमार के संपर्क में आई। कुमार ने उसे बताया था कि वह भारतीय थल सेना में सेवारत मेजर है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उससे बलात्कार किया और उसके रिश्तेदारों को सेना व बिहार पुलिस में नौकरी दिलाने का झूठा वादा करके 28 लाख रुपये ठग लिए। कुमार ने शारीरिक संबंध बनाते समय वीडियो बना ली और उसी के आधार पर महिला को ब्लैकमेल करने लगा।

बिहार में था आरोपी ऐसे ठिकाने तक पहुंची पुलिस
पुलिस उपायुक्त (अपराध शाखा) राजेश देव ने कहा कि दिल्ली के बिंदापुर की पुलिस टीम को पता चला कि आरोपी बिहार में है, जिसके बाद वह उसे गिरफ्तार करने के लिए वहां पहुंची। लेकिन उसने अपने परिवार के सदस्यों और 30 से 40 अन्य लोगों के साथ पुलिस पर हमला कर उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया और उनकी पिटाई की।’ डीसीपी ने कहा, ‘तकनीकी निगरानी के आधार पर, पता चला कि वह हजारीबाग में है। एक सितंबर को जब हमारी अपराध शाखा की टीम वहां पहुंची, तो आरोपी ने फिर से वही चाल चली। उसने गिरफ्तारी से बचने के लिए जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया, जिसके बाद 30-40 लोग वहां जमा हो गए। उन्होंने करीब दो घंटे तक पुलिस टीम को रोकने की कोशिश की, लेकिन स्थानीय पुलिस की मदद से कुमार को पकड़ लिया गया।’

पुलिस ने पहले ही घोषित कर रखा था इनाम
डीसीपी के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर इनाम की घोषणा की थी, क्योंकि वह दिल्ली और बिहार में तीन अन्य आपराधिक मामलों में वांछित था। अदालत ने उसे अपराधी घोषित कर रखा था। महिला की शिकायत के आधार पर, कुमार पर द्वारका के बिंदापुर थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 376 , 506 और 406 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि कुमार बिहार के अरवल जिले का मूल निवासी है। वह साइंस ग्रेजुएट है। सरकारी नौकरी की परीक्षा में सफल नहीं होने के बाद उसने लोगों को ठगना शुरू कर दिया।

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर कार्यमुक्त, अब एनएमडीसी में संभालेंगे नई जिम्मेदारी

नई दिल्ली | सार्वजनिक क्षेत्र की महारत्न कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) में एक...

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...