7 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराज्यNEET छात्र की खुदकुशी के बाद सीएम स्टालिन ने राज्यपाल के स्वतंत्रता...

NEET छात्र की खुदकुशी के बाद सीएम स्टालिन ने राज्यपाल के स्वतंत्रता दिवस समारोह का किया बहिष्कार

Published on

चेन्नई,

तमिलनाडु में स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर विवाद शुरू हो गया है. राज्य के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने राज्यपाल रवि द्वारा आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का बहिष्कार करने का फैसला किया है.17 साल के नीट अभ्यर्थी जेगदीश्वरन और उनके पिता सेल्वाशेखर की मौत का हवाला देते हुए, सीएम एमके स्टालिन ने कहा कि उन्हें आश्चर्य है कि सभी को ऐसी आजादी मिली है.

सीएम एमके स्टालिन ने कहा कि नीट के विरोध वाले विधेयक पर राज्यपाल ने हस्ताक्षर करने से इनकार कर लोगों के सात साल लंबे विरोध और संघर्ष का अपमान किया है, इसलिए वो स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेंगे. सीएम एमके स्टालिन ने यह भी कहा कि वह विधेयक पर सहमति के लिए राष्ट्रपति मुर्मू को वो पत्र भेज रहे हैं.

सीएम स्टालिन ने कहा, ‘द्रविड़म, आर्यन, डीएमके, वल्लुवर, वल्लालार और सनातन के बारे में राज्यपाल जो भी बोलते हैं, हमें उससे कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि हम इसे केवल उनका आर्यन प्रलाप मानते हैं. लेकिन अगर कोई नियुक्त व्यक्ति यह दावा करता है कि वह गरीब पृष्ठभूमि से आने वाले सरकारी स्कूल के छात्रों के सपनों को ध्वस्त कर देगा, तो हम इसे शिक्षा प्रणाली पर हमला मानेंगे.

तमिल छात्रों का भविष्य अहम: स्टालिन
सीएम ने कहा कि तमिल छात्रों का भविष्य हमारे लिए महत्वपूर्ण है, हम उनमें से नहीं हैं जो इस साल यहां रहेंगे और अगले साल कहीं और चले जायेंगे. उन्होंने कहा कि डीएमके सत्ता में रहे या ना रहे लेकिन लोगों के लिए आवाज उठाती रहेगी.

सीएम एमके स्टालिन ने कहा कि राज्यपाल विश्वविद्यालयों को नष्ट कर रहे हैं, उच्च शिक्षा को भ्रमित कर रहे हैं और विधानसभा में पारित विधेयकों को मंजूरी नहीं दे रहे हैं जिसके लिए हम उनकी निंदा करते हैं, इसी वजह से उन्होंने स्वतंत्रता दिवस समारोह का बहिष्कार करने का फैसला किया है.

बता दें कि 17 साल के नीट अभ्यर्थी जेगदीश्वरन ने मेडिकल की पढ़ाई के लिए दो बार नीट की परीक्षा दी लेकिन वो पास नहीं कर पाया था. इसके बाद उसने खुदकुशी कर ली थी. बेटे की मौत के अगले दिन उसके पिता ने भी अपनी जान दे दी थी.

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...