18 C
London
Wednesday, June 10, 2026
Homeराज्यसीएम योगी आदित्‍यनाथ की बढ़ेगी सुरक्षा, अतीक-अशरफ हत्याकांड के बाद बड़ा फैसला

सीएम योगी आदित्‍यनाथ की बढ़ेगी सुरक्षा, अतीक-अशरफ हत्याकांड के बाद बड़ा फैसला

Published on

लखनऊ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा बढ़ाई जाएगी। प्रयागराज में माफिया डॉन अतीक अहमद और अशरफ की लाइव टीवी पर हत्या के बाद सीएम योगी के सुरक्षा घेरे को कड़ा करने का निर्णय लिया गया है। सीएम योगी को अभी जेड प्लस सिक्यूरिटी मिली हुई है। सूत्रों का दावा है कि इस सुरक्षा घेरे को और सख्त किया जाएगा। सीएम योगी के सुरक्षा घेरे को उत्तर प्रदेश के साथ-साथ बाहर भी बढ़ाया जाएगा। सीएम योगी को कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ओर से स्टार प्रचारक बनाया गया है। प्रदेश में नेताओं की ओर से सीएम योगी की सभाओं की मांग की गई है। इस बीच यूपी में तेजी से बदले घटनाक्रम के बाद सीएम योगी के सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। पूरी स्थिति को ध्यान में रखते हुए कर्नाटक विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान भी सीएम योगी के सुरक्षा को पुख्ता करने की योजना बनाई गई है।

सीएम योगी आदित्यनाथ पहले से ही कई संगठनों के निशाने पर रहे हैं। अतीक- अशरफ हत्याकांड के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा को लेकर कई प्रकार की बातें चल रही हैं। अब इस मामले में सूत्रों के हवाले से बड़ा अपडेट सामने आया है। दावा किया जा रहा है कि सीएम योगी की सुरक्षा को और बढ़ाया जाएगा। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान के दौरान भी सख्त सुरक्षा घेरा रखे जाने की बात कही जा रही है। प्रयागराज में अतीक अहमद और उसके भाई की लाइव कैमरों के सामने हत्या किए जाने के बाद से लगातार योगी सरकार एक्शन में है। प्रयागराज कमिश्नरेट की ओर से एसआईटी का गठन किया गया है। एसआईटी की ओर से छापेमारी जारी है। वहीं, पुलिस की टीम तीनों हत्यारों के गृह जिलों बांदा, हमीरपुर और कासगंज में पहुंची है। हत्यारों को लेकर पूछताछ जारी है। उनके संपर्कों को खंगाला जा रहा है।

Latest articles

राजधानी भोपाल के भेल क्षेत्र में पहुंचे भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार…

भोपाल। थाना पिपलानी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले राजीव नगर में भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय...

छत्तीसगढ़ में शुरू हुई सीएम हेल्पलाइन 1076, अब एक कॉल पर सुनी जाएगी जनता की हर समस्या

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सुशासन और जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा...

राजस्थान में भी पहुंचेगा आरआरटीएस, बहरोड़ तक कॉरिडोर निर्माण को मिली गति : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से दिल्ली-गुरुग्राम-रेवाड़ी-एसएनबी-बहरोड़ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर...

More like this

छत्तीसगढ़ में शुरू हुई सीएम हेल्पलाइन 1076, अब एक कॉल पर सुनी जाएगी जनता की हर समस्या

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सुशासन और जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा...

राजस्थान में भी पहुंचेगा आरआरटीएस, बहरोड़ तक कॉरिडोर निर्माण को मिली गति : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से दिल्ली-गुरुग्राम-रेवाड़ी-एसएनबी-बहरोड़ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर...

स्टार्टअप्स को सम्मानित करते हुए बोले सीएम भगवंत मान, ‘आम आदमी पार्टी भी एक राजनीतिक स्टार्टअप’

चंडीगढ़। पंजाब सरकार द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में नए स्टार्टअप शुरू करने वाले युवाओं...