6.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराज्यमहायुति में कोल्ड वॉर... क्या फडणवीस और अजित पवार ने की एकनाथ...

महायुति में कोल्ड वॉर… क्या फडणवीस और अजित पवार ने की एकनाथ शिंदे की नाकेबंदी?

Published on

मुंबई,

महायुति को महाराष्ट्र में भारी बहुमत मिलने के बाद भी बीजेपी और शिवसेना के बीच चल रहा कोल्ड वॉर थमने का नाम नहीं ले रहा है. गार्जियन मिनिस्टर की नियुक्ति को लेकर चल रहा विवाद अभी नहीं थमा है. इस बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) नेता और उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने रायगढ़ जिले के डीपीडीसी (जिला नियोजन समिति) की मीटिंग शिवसेना नेताओं की अनुपस्थिति में ली. इस बैठक में शिवसेना के किसी विधायक की उपस्थिति नहीं थी.

इस बारे में जब कर्जत के विधायक महेंद्र थोरवे और अलिबाग के विधायक महेंद्र दलवी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस मीटिंग के बारे में कुछ भी नहीं पता था. इतना ही नहीं उन्हें विश्वास में लिए बिना यह मीटिंग होने की बात उन्होंने सीएम फडणवीस और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को देने और चर्चा करने की मांग भी की.

चार में से तीन विधायक शिवसेना के
गौरतलब है कि रायगढ़ जिले से 4 विधायक चुनकर आते हैं. इसमें से 3 विधायक शिवसेना के हैं, जिसमें महाड़ से विधायक भरत गोगावले (मंत्री), कर्जत से महेंद्र थोरवे, अलिबाग से महेंद्र दलवी तो वहीं श्रीवर्धन से राष्ट्रवादी कांग्रेस की नेता आदिती तटकरे विधानसभा पहुंची हैं.

रायगढ़ में दिख रहा शिवसेना का दबदबा
दरअसल, रायगढ़ में शिवसेना का दबदबा दिख रहा है तो एकनाथ शिंदे चाहते थे कि शिवसेना को पालकमंत्री का पद मिले. लेकिन फिर भी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे की बेटी और मंत्री आदिती तटकरे का नाम घोषित किया. इसके बाद वह दावोस के टूर पर निकल गए. लेकिन शिंदे इससे काफी खफा थे. नाराज शिंदे ने मुंबई छोड़तक गांव चले गए और दो दिन वहीं गुजारे. ये बात सामने आते ही इन नियुक्तियों पर रोक लगा दी गई

महायुति में फिर भड़क गई चिंगारी!
अब अजित पवार के शिंदे गुट के किसी नेता को जानकारी दिए बिना आदिती तटकरे और कलेक्टर के साथ मीटिंग करने से फिर एक बार महायुति में चिंगारी भड़क गई है. यह पूछा जाने लगा है कि क्या पहले ही बीजेपी से नाराज चल रहे शिंदे की अब अजित पवार भी नाकाबंदी कर रहे हैं?

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this