10.9 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराष्ट्रीय'चल ओए चचा, जेब में है होम मिनिस्ट्री', Delhi Metro में अंकल...

‘चल ओए चचा, जेब में है होम मिनिस्ट्री’, Delhi Metro में अंकल से भिड़ा लड़का, फिर…

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली मेट्रो में आए दिन तमाशे हो रहे हैं. कोई नाच गा रहा है, कोई अश्लीलता कर रहा है तो कहीं सीट के लिए झगड़े, लफड़े गाली गलौच हो जा रहे हैं. ऐसे कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं. इस सब को लेकर डीएमआरसी ने कई बार चेतावनी भी जारी की लेकिन लोग हैं कि बाज नहीं आ रहे.

‘चल ओए चचा यार…थाने चल ले’
हाल में ऐसा ही एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक शख्स मेट्रो के अंदर किसी बात को लेकर बुजुर्ग शख्स से भिड़ गया है. ट्विटर हैंडल @gharkekalesh पर शेयर किए गए वीडियो में लड़का गाली गलौच तक कर रहा है. बुजुर्ग कहता है – शोर मत कर थाने चल. फिर वह लड़का थोड़ा पंजाबी में बात करते हुए कहता है- ‘चल ओए चचा यार…थाने चल ले’.

‘चल ओए चचा होम मिनिस्ट्री जेब में है मेरे’
इसके बाद बुजुर्ग कहता है- ‘होम मिनिस्ट्री तक पहुंच है मेरी’. लड़का जवाब देता है- ‘चल ओए चचा होम मिनिस्ट्री जेब में है मेरे’. इसके बाद फिर बुजुर्ग कहता है- यहां इतने लोग हैं लेकिन एक आदमी भी इसको कुछ नहीं बोल रहा. फिर एक शख्स आगे आकर कहता है- ‘क्यों बुजुर्ग से बदतमीजी कर रहे हो?’.

इसके बाद वह लड़के को पीटना शुरू कर देता है. वह उसे थप्पड़ मारते हुए कहता है- चल नीच उतर.’ वीडियो यहीं खत्म हो जाता है. वीडियो वायरल हुआ तो लोग इसपर ढेरों कमेंट करने लगे. किसी ने कहा- ‘हद हो गई है. आज कल के बच्चे बुजुर्गों की इज्जत ही नहीं करना जानते’. किसी ओर ने लिखा- ‘आखिर में इसकी पिटाई हुई, ये ठीक रहा. ये इसी लायक था.’

पहले भी मेट्रो में हुए बवाल
मेट्रो में होने वाली घटनाओं के वीडियो अक्सर सामने आते रहते हैं. बीते दिनों भी मेट्रो का एक वीडियो वायरल हुआ था. इस वीडियो में दो महिलाओं के बीच सीट पर बैठने को लेकर कहासुनी हुई. इसके बाद एक महिला दूसरी महिला पर तेज आवाज में चिल्लाने लगी और अपशब्द कहने लगी. इस दौरान अपशब्द बोल रही महिला की बातें सुनकर दूसरी महिला को भी गुस्सा आ जाता है. वह कहती है कि मैं जूते से मारूंगी. इसके जवाब में महिला ने कहा, ‘जूते से नहीं, बेल्ट से मारो, गोली मारो. जूते का जमाना गया, गोली का जमाना है, किस जमाने में जी रही हो.’

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...