10.9 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराष्ट्रीय'आप अपनी लड़ाई जारी रखिए, मैं आपके साथ हूं', करवा चौथ पर...

‘आप अपनी लड़ाई जारी रखिए, मैं आपके साथ हूं’, करवा चौथ पर बोलीं संजय सिंह की पत्नी

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली शराब घोटाले के मामले में आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह इन दिनों जेल में बंद हैं. वहीं उनकी पत्नी अनीता सिंह ने आज करवा चौथ का व्रत रखा. साथ ही पति संजय सिंह के जेल में होने पर अपनी भावनाएं भी व्यक्त कीं.

इस दौरान अनीता सिंह ने एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा कि पिछले 30 वर्षों की तरह इस बार भी आपकी सुरक्षा और लंबी आयु की कामना मन में लिए करवाचौथ का उपवास हूं. इन 30 वर्षों में आज के दिन आप हमेशा साथ रहे, आज साथ नहीं हैं, मन विचलित है, लेकिन उन लाखों दुआओं पर भरोसा भी है जो आपके साथ हैं. आपकी कमी पीड़ादायक है लेकिन आपकी सुरक्षा और बेहतर स्वास्थ्य की कामना के साथ संकल्प पूरा करूंगी. अपनी लड़ाई जारी रखिए, मैं आपके साथ हूं. मुझे गर्व है कि एक ईमानदार नेता संजय सिंह मेरे पति हैं.

संजय सिंह की 4 अक्टूबर को हुई गिरफ्तारी के बाद उनकी पत्नी अनीता सिंह ने कहा था कि ED ने पूछताछ कर घर, कंप्यूटर और दस्तावेजों की तलाशी ली, लेकिन कुछ नहीं मिला. ईडी अधिकारियों पर उन्हें (संजय सिंह को) गिरफ्तार करने का दबाव था और उन्हें गिरफ्तार कर लिया. इस गिरफ्तारी का ईडी ने हमें कोई कारण नहीं बताया है. उन्हें फर्जी मामले में अरेस्ट किया गया है. हम सभी उसके साथ हैं.

बता दें कि हाल ही में राउज एवेन्यू कोर्ट ने दस नवंबर तक न्यायिक अभिरक्षा में रखने का आदेश दिया है. यानी इस आदेश के मुताबिक संजय सिंह धनतेरस तक जेल में ही रहेंगे. दिल्ली शराब नीति घोटाले के मामले में ED ने 4 अक्टूबर को लंबी पूछताछ के बाद संजय सिंह को गिरफ्तार किया था. ईडी ने पिछले दिनों इस मामले में चार्जशीट दाखिल की थी. इसमें संजय सिंह का भी नाम है.

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...