12.3 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeराष्ट्रीयकोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, 24 घंटे में दोगुना हुए केस, दिल्ली...

कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, 24 घंटे में दोगुना हुए केस, दिल्ली से लेकर मुंबई तक बढ़े मामले

Published on

नई दिल्ली

देश में कोरोना फिर रफ्तार पकड़ने लगा है। दिल्ली से लेकर मुंबई और हिमाचल में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। महाराष्ट्र में तो कोरोना के मामलों की रफ्तार 24 घंटे में ही दोगुना हो गई है। यही हाल हिमाचल का भी है। हिमाचल में 42 लोगों की रिपोर्ट पॉटिजिव आई है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। अस्पतालों में पर्याप्त इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। एनएचएम के निदेशक हेमराज बैरवा ने कहा कि अस्पतालों में सर्दी, खांसी और जुकाम के मरीज पहुंच रहे हैं।

महाराष्ट्र में दोगुना हुए मामले
महाराष्ट्र में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। मंगलवार को महाराष्ट्र में कोरोना के 155 मामले सामने आए। यह सोमवार के मुकाबले दोगुना थे। सोमवार को राज्य में 61 केस मिले थे और किसी की जान भी नहीं गई थी। राज्य में दो लोगों ने कोरोना के कारण अपनी जान भी गंवा दी। इसके साथ ही महाराष्ट्र में कोरोना के कारण मरने वालों की संख्या 1.48 लाख हो चुकी है। महाराष्ट्र में अब तक कोरोना के 81,38,653 मामले सामने आ चुके हैं। महाराष्ट्र के पुणे में कोरोना के सबसे अधिक मामले सामने आए हैं। यहां 75 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। वहीं मुंबई में 49, नासिक में 13, नागपुर में 8 और कोल्हापुर में 5 केस सामने आए हैं। इसके अलावा औरंगाबाद, अकोला में 2-2 और लातूर में 1 केस मिला है।

हिमाचल में भी बढ़े केस
हिमाचल में भी कोरोना रफ्तार पकड़ रहा है। अस्पतालों में कोरोना के 100 मरीज भर्ती हैं। मंगलवार को 787 लोगों के कोरोना सैंपल लिए गए। इनमें से 42 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है। हिमाचल में सोलन ऐसा जिला है जहां कोरोना के सबसे अधिक मामले सामने आए हैं। यहां 34 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। इसके अलावा कांगड़ा में 20, शिमला में 11, मंडी और हमीरपुर 10-10, किन्नौर में 5, कुल्लू और चंबा 3-3, बिलासपुर-2, सिरमौर और ऊना में 1-1 मरीज अस्पताल में उपचाराधीन है।

देश में कोरोना के 402 केस मिले
देश की बात करें तो कोरोना के मामले लगातार बढ़ने लगे हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 402 मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही एक्टिव केस बढ़कर 3903 हो गए हैं। देश में कोरोना के मामले कैसे रफ्तार पकड़ रहे हैं इसके अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 10 मार्च को 440 केस, 11 मार्च को 456 केस, 12 मार्च को 524 केस और 13 मार्च को 444 मामले सामने आए थे।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...