18.1 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराष्ट्रीयकेरल में फूटा कोरोना बम! दिल्ली में Covid-19 के 535 नए केस,...

केरल में फूटा कोरोना बम! दिल्ली में Covid-19 के 535 नए केस, गुजरात में 3 मरीजों की मौत

Published on

नई दिल्ली,

देशभर में कोरोना के मामलों में उछाल देखे को मिल रहा है. पिछले कई दिनों से आकंड़ा तेजी से बढ़ रहा है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 घंटों कोरोना के 535 नए मामले सामने आए हैं. इस दौरान 2321 टेस्ट किए गए. मरीजों का पॉजिटिविटी रेट 23.05 प्रतिशत हो गया है. इसी के साथ दिल्ली में एक्टिव मरीजों की संख्या 2232 हो गई है.

महाराष्ट्र की बात करें तो राज्य में पिछले 24 घंटे में 542 नए मामले सामने आए हैं, वहीं एक मरीज की मौत भी हुई है. इसी के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या 4360 हो गई है. गुजरात की बात करें तो कोरोना से तीन लोगों की मौत हुई है, वहीं 260 नए मामले सामने आए हैं. राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 2050 हो गई है.

केरल में फूटा कोरोना बम
केरल में शनिवार को 1801 कोविड मामले सामने आए हैं. एर्नाकुलम, तिरुवनंतपुरम और कोट्टायम जिलों में कोविड मामलों की संख्या सबसे अधिक है. राज्य में टेस्टिंग बढ़ा दी गई है. अस्पतालों में मरीजों के भर्ती होने का आकंड़ा भी बढ़ा है. हालांकि, कुल मरीजों में से सिर्फ 0.8 फीसदी को ही ऑक्सीजन बेड की जरूरत पड़ी है और सिर्फ 1.2 फीसदी को ही आईसीयू बेड की जरूरत पड़ी है.

स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज के नेतृत्व में कोविड की स्थिति का जायजा लेने के लिए बैठक हुई. जीनोमिक सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए ज्यादातर सैंपल्स ओमीक्रॉन के पाए गए हैं. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार के निर्देशानुसार मॉक ड्रिल कराई जा रही है. घर में बुजुर्ग या बीमार लोग हैं तो दूसरों के लिए भी मास्क अनिवार्य है. गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और बीमारियों से ग्रसित लोगों के लिए मास्क अनिवार्य कर दिया गया है.

देशभर में कोरोना के इतने मामले
देशभर में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 6,155 नए मामले दर्ज किए गए हैं. इसके साथ ही कोविड की डेली पॉजिटिविटी रेट 5.63 फीसदी, जबकि वीकली पॉजिटिविटी रिपोर्ट 3.47 फीसदी तक जा पहुंची है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार अब देश में कोविड के एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 31,194 हो गई है. वहीं शुक्रवार को देश में कोरोना के 6,050 केस और गुरुवार को 5,335 मामले दर्ज किए गए थे.

Latest articles

इंसेंटिव राशि 10 हजार की मांग को लेकर सीटू यूनियन ने किया जंगी द्वार सभा

भोपाल। इंसेंटिव राशि 10 हजार रुपये किए जाने की मांग को लेकर सैकड़ो की...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

More like this

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...