18.1 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराष्ट्रीयकोरोना हो रहा बेलगाम... 38% मरीज नए वैरिएंट के, अगली लहर कितनी...

कोरोना हो रहा बेलगाम… 38% मरीज नए वैरिएंट के, अगली लहर कितनी होगी मजबूत?

Published on

नई दिल्ली,

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 6,050 केस सामने आए हैं. इससे पहले गुरुवार को देश में कोरोना के 5,335 मामले दर्ज किए गए थे. 6 महीने बाद देश में एक दिन में इतने केस मिले थे. देश में पॉजिटिविटी रेट भी बढ़कर 3.39% हो गया है. भारत में कोरोना के बढ़ते हुए केसों को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है. चौंकाने वाली बात ये है कि भारत में मिल रहे कोरोना केसों में 38 फीसदी केस नए वैरिएंट XBB.1.16 के मिल रहे हैं.

जिनोम सिक्वेंसिंग पर नजर रखने वाली INSACOG के मुताबिक, देश में रोजाना सामने आ रहे कोरोना केसों में 38.2% केस XBB.1.16 वैरिएंट के हैं. INSACOG ने गुरुवार को जारी अपने बुलेटिन में बताया कि मार्च के तीसरे हफ्ते तक लिए गए सैंपल में ओमिक्रॉन का XBB वैरिएंट सबसे ज्यादा पाया गया.

बुलेटिन के मुताबिक, ओमिक्रॉन और उसके सब वैरिएंट का प्रसार भारत में जारी है. पिछले कुछ दिनों में संक्रमण दर में वृद्धि देखी गई है. खासतौर पर भारत के पश्चिमी, दक्षिणी और उत्तरी भागों में. बुलेटिन में कहा गया है कि भारत के विभिन्न भागों में नया वैरिएंट XBB.1.16 देखा गया है.

बुलेटिन में कहा गया है कि कुछ BA.2.10 और BA.2.75 सब वैरिएंट भी देश के कुछ हिस्सों में पाए गए, जबकि XBB ओमिक्रॉन वैरिएंट का सबसे प्रचलित सबलाइनेज था. INSACOG ने बताया कि दुनियाभर में पिछले 28 दिनों में कोरोना के 37 लाख केस मिले हैं. जबकि 26 हजार लोगों की मौत हुई है.

क्या है XBB वैरिएंट?
XBB.1.16 कोरोना के सब वैरिएंट ओमिक्रॉन का वैरिएंट है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, XBB.1.16, XBB.1.5 से 140 प्रतिशत तेजी से फैल सकता है. यह XBB.1.5 की तुलना में कहीं अधिक आक्रामक है और शायद XBB.1.9 वैरिएंट से भी तेज है. हालांकि, कोरोना के नए वैरिएंट के लक्षण पहले की तरह ही हैं. कोई भी नया लक्षण सामने नहीं आया है. मौसम बदलने के कारण फ्लू के मामलों में भी वृद्धि हुई है, ऐसे में कोरोना के मामलों में भी इजाफा हुआ है.

देश में लगातार बढ़ रहे केस
भारत में कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे हैं. देश में बुधवार को कोरोना के 4,435 केस मिले थे. जबकि गुरुवार को 5335 केस मिले. वहीं, शुक्रवार को कोरोना के 6,050 मामले सामने आए. कोविड-19 संक्रमण की वजह से चिंता बढ़ती जा रही है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि देश में कोरोना के केस बढ़ रहे हैं. ऐसे में सजक रहने की जरूरत है और कोरोना से खुद का बचाव जरूरी है. लेकिन यह चिंता की बात नहीं है.

भारत में कब आएगा पीक? एक्सपर्ट ने कही ये बात
वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज और सफदरजंग अस्पताल में सामुदायिक चिकित्सा विभाग के प्रोफेसर डॉ जुगल किशोर का मानना है कि यह जो केस बढ़ रहे हैं, वह नई लहर नहीं है. यह कोरोना केसों में हल्का उछाल है, जो कुछ दिन बाद खत्म हो जाएगा. इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि अप्रैल के दूसरे हफ्ते में केसों की संख्या में गिरावट आ सकती है.

Latest articles

इंसेंटिव राशि 10 हजार की मांग को लेकर सीटू यूनियन ने किया जंगी द्वार सभा

भोपाल। इंसेंटिव राशि 10 हजार रुपये किए जाने की मांग को लेकर सैकड़ो की...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

More like this

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...