7.2 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयकोरोना का कोहराम, 24 घंटे में 29 ने दम तोड़ा, मरीजों की...

कोरोना का कोहराम, 24 घंटे में 29 ने दम तोड़ा, मरीजों की संख्या 11 हजार के पार

Published on

नई दिल्ली,

भारत में कोरोना ने तेजी से पैर पसारने शुरू कर दिए हैं. पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 11 हजार से ज्यादा केस मिले हैं. वहीं, इस दौरान 29 लोगों ने महामारी से दम तोड़ा है. सबसे ज्यादा केरल में 9 लोगों की मौत हुई. भारत में डेली पॉजिटिविटी रेट 5.01% हो गया है.

दिल्ली में 1500 के पार कोरोना केस, संक्रमण दर करीब 28 फीसदी पर
दिल्ली में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. यहां पिछले 24 घंटे में 1527 न‌ए मामले आए. पॉजिटिविटी रेट भी 27.77% हो गया. यानी हर 100 में से करीब 28 मरीज पॉजिटिव पाए जा रहे हैं. पिछले 24 घंटे में राजधानी में कोरोना से 2 लोगों की मौत हुई है. दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 909 मरीज ठीक हुए हैं. एक्टिव केस बढ़कर 3962 हो गए हैं.

महाराष्ट्र में 1 हजार से ज्यादा केस
उधर, दिल्ली के अलावा महाराष्ट्र में भी 1086 केस मिले हैं. यहां पिछले 24 घंटे में 1 मरीज की मौत हुई है. राज्य में एक्टिव केस 5700 हो गए हैं. महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 274 केस मुंबई में मिले हैं.हालांकि, इस दौरान किसी की मौत नहीं हुई. मुंबई में कोरोना से अब तक 19,752 लोगों की मौत हुई है.

इससे पहले बुधवार को मुंबई में 320 केस मिले थे. सिंतबर 2022 के बाद पहली बार शहर में एक दिन में इतने केस सामने आए थे. वहीं, मुंबई में पिछले 24 घंटे में 274 मरीज ठीक हुए हैं. एक्टिव केस 1,635 हो गए हैं.

देश में मिल रहे ज्यादातर केस XBB.1.16 वैरिएंट के
भारत में मिल रहे कोरोना केसों में ज्यादातर केस नए वैरिएंट XBB.1.16 के मिल रहे हैं. जिनोम सिक्वेंसिंग पर नजर रखने वाली INSACOG के मुताबिक, देश में रोजाना सामने आ रहे कोरोना केसों में 38.2% केस XBB.1.16 वैरिएंट के हैं.

क्या है XBB वैरिएंट?
XBB.1.16 कोरोना के सब वैरिएंट ओमिक्रॉन का वैरिएंट है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, XBB.1.16, XBB.1.5 से 140 प्रतिशत तेजी से फैल सकता है. यह XBB.1.5 की तुलना में कहीं अधिक आक्रामक है और शायद XBB.1.9 वैरिएंट से भी तेज है. हालांकि, कोरोना के नए वैरिएंट के लक्षण पहले की तरह ही हैं. कोई भी नया लक्षण सामने नहीं आया है. मौसम बदलने के कारण फ्लू के मामलों में भी वृद्धि हुई है, ऐसे में कोरोना के मामलों में भी इजाफा हुआ है.

 

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...