6.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराष्ट्रीय'सोशल मीडिया से हटाएं सुनवाई के वीडियो...' HC ने केजरीवाल की पत्नी...

‘सोशल मीडिया से हटाएं सुनवाई के वीडियो…’ HC ने केजरीवाल की पत्नी को जारी किया नोटिस

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली हाई कोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल को सोशल मीडिया पर अदालत की कार्यवाही का वीडियो हटाने का निर्देश दिया। सुनीता केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर ये वीडियो तब पोस्ट किया था जब अरविंद केजरीवाल शराब नीति घोटाले मामले में ईडी द्वारा गिरफ्तार होने के बाद अदालत के सामने पेश हुए थे। जस्टिस नीना बंसल कृष्णा और जस्टिस अमित शर्मा की बेंच ने सुनीता केजरीवाल और अन्य के खिलाफ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में दायर एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए नोटिस जारी किया है।

‘सुनीता केजरीवाल ने जानबूझ कर की कोर्ट की अवमानना’
सुनीता केजरीवाल के खिलाफ ये जनहित याचिका दिल्ली के वकील वैभव सिंह ने दायर की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री की पत्नी ने जानबूझकर और इरादतन दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा अधिसूचित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग नियमों की अवहेलना की है। इस याचिका में अक्षय मल्होत्रा, एक्स यूजर नागरिक-इंडिया जीतेगा, प्रमिला गुप्ता, वीनेता जैन और डॉ. अरुणेश कुमार यादव के खिलाफ भी शिकायत दर्ज की गई है। अदालत ने सभी आरोपियों को निर्देश दिया है कि वे अपने सोशल मीडिया हैंडल्स से वीडियो हटा दें। अब इस मामले की सुनवाई 09 जुलाई को होगी।

एसआईटी के गठन की मांग
अदालत में दायर याचिका में एक एसआईटी के गठन की मांग की गई है, जो उन लोगों के खिलाफ जांच करे और एफआईआर दर्ज करे, जिन लोगों ने कोर्ट की कार्यवाही का ऑडियो और वीडियो सार्वजनिक किया। याचिका में कहा गया है कि इस कदम ने ट्रायल कोर्ट के जज की जान को खतरे में डाल दिया है।

आप के नेताओं पर साजिश करने का आरोप
याचिका में कहा गया है कि आम आदमी पार्टी के कई कार्यकर्ताओं समेत अन्य विपक्षी पार्टियों के सदस्यों ने जानबूझकर और इरादतन कोर्ट की कार्यवाही का ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग किया और इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल किया। इससे कोर्ट की कार्यवाही को बिगाड़ने और गलत दिशा में मोड़ने का प्रयास किया गया है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि कोर्ट की कार्यवाही की ऑडियो या वीडियो रिकॉर्डिंग करने की साजिश अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी के सदस्यों द्वारा रची गई थी।

आरोपियों के खिलाफ सख्त ऐक्शन लेने की मांग
याचिका में उन लोगों की पहचान के लिए पूरी जांच की मांग की गई है, जो कथित रूप से कोर्ट की कार्यवाही की ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग करके उसे शेयर करने के लिए जिम्मेदार हैं। याचिका में अपील की गई है कि आरोपियों को कोर्ट की अवमानना अधिनियम, 1971 के प्रावधानों और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग नियम उल्लंघन के दोषियों को कड़ी सजा दी जाए। इसके अलावा, याचिका में यह भी मांग की गई है कि सोशल मीडिया प्लेटफार्मों को निर्देश जारी किए जाएं ताकि ऐसी अनधिकृत रिकॉर्डिंग को रोका जा सके।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...