12.8 C
London
Tuesday, December 9, 2025
Homeराज्यलाखों की भीड़, भयानक गर्मी और सिस्टम की लापरवाही... चेन्नई में एयर...

लाखों की भीड़, भयानक गर्मी और सिस्टम की लापरवाही… चेन्नई में एयर शो के दौरान ऐसे हुआ हादसा

Published on

चेन्नई,

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया. भारतीय वायुसेना की 92वीं वर्षगांठ के मौके पर चेन्नई में एक एयरशो का आयोजन किया गया था. इस दौरान गर्मी और डिहाइड्रेशन के चलते तीन लोगों की मौत हो गई और 230 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. बीजेपी नेता अन्नामलाई ने इसे लेकर डीएमके सरकार पर निशाना साधा है.

बताया जा रहा है कि यातायात अधिकारियों के खराब कॉर्डिनेशन के कारण चेन्नई में लाखों लोग फंस गए. शहर के कई हिस्सों में इसी तरह की घटनाएं सामने आईं, जहां लोग घंटों तक जाम में फंसे रहे. उधर, मरीना बीच (जहां एयर शो हुआ) पर एकत्रित भारी भीड़ को कार्यक्रम के बाद तितर-बितर होने में भी काफी संघर्ष करना पड़ा.

भयानक जाम में फंसे लाखों लोग
इंडियन एयरफोर्स की 92वीं वर्षगांठ का जश्न मनाने के लिए आयोजित विशालकाय एयरशो के बाद खराब कोऑर्डिनेशन के कारण लाखों लोग वहां फंस गए. ट्रैफिक पुलिस और अन्य अधिकारियों के खराब कोऑर्डिनेशन के कारण एयर शो के बाद शहर के कई हिस्सों में भयानक जाम लग गया और लाखों लोग जहां थे वहीं फंस गए और कहीं भी जाने में असमर्थ हो गए.

सुबह 8 बजे से जमा हो गई थी भीड़
एयरफोर्स ने मरीना बीच पर 16 लाख लोगों को इकट्ठा कर लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड बनाने की कोशिश की थी. इस दौरान पानी बेचने वाली कई दुकानों को आसपास से हटा दिया गया था. सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलने वाले इस एयर शो के लिए सुबह 8 बजे से ही भीड़ जमा हो गई थी. शो शुरू होने तक सूरज की तपिश और गर्मी के कारण कई बुजुर्ग बेहोश हो गए.

अधिकारियों के खिलाफ उठ रहे सवाल
एयर शो खत्म होने के बाद, भीड़ वहां से निकली और पूरी तरह से नाकाबंदी हो गई. इस दौरान कई लोग डिहाइड्रेशन का शिकार हो गए और कुछ को सांस लेने के लिए सड़क के किनारे बैठना पड़ा. गर्मी से बिलख रहे लोगों को समुद्र तट के पास रहने वाले स्थानीय लोगों ने पीने का पानी उपलब्ध कराया. इवेंट से लौटती भीड़ के कारण मेट्रो स्टेशनों पर भी काफी भीड़ थी. इस घटना के बाद बदइंतजामी के लिए अधिकारियों के खिलाफ कई सवाल उठ रहे हैं.

16 लाख लोगों को जमा करने का था उद्देश्य
जानकारी के मुताबिक 16 लाख लोगों को एकत्र कर लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने के उद्देश्य से इस एयर शो का आयोजन किया गया था. पुलिस ने बताया कि मरीना बीच के पास लाइटहाउस मेट्रो स्टेशन और वेलाचेरी में चेन्नई MRTS रेलवे स्टेशन पर हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. आलम ये था कि कई लोगों को प्लेटफॉर्म पर खड़े होने के लिए पैर रखने तक की जगह नहीं मिली.

कड़ी मशक्कत कर एंबुलेंस को जाम से निकाला
सूत्रों के मुताबिक एयर शो स्थल के करीब अन्ना स्क्वायर स्थित बस स्टॉप पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि करीब एक दर्जन लोग भगदड़ जैसी स्थिति और गर्मी के कारण मरीना में बेहोश हो गए और उनका सरकारी अस्पताल में इलाज कराया गया. उन्होंने बताया कि पुलिस को ट्रैफिक क्लियर करने के लिए आवश्यक कदम उठाना पड़ा, ताकि तीन एंबुलेंस अस्पताल पहुंच सकें.

Latest articles

मुंबई में रेप के आरोप में पुलिसकर्मी गिरफ्तार

मुंबई।महाराष्ट्र के पालघर जिले में तैनात एक पुलिसकर्मी को एक महिला ने रेप के...

गुजरात के गिर-सोमनाथ में भूकंप के झटके

अहमदाबाद।गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में सोमवार सुबह 10:51 बजे भूकंप के हल्के झटके...

More like this

पन्ना नेशनल पार्क में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 10 नई कैंटर बसों को दिखाई हरी झंडी

पन्ना ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार सुबह पन्ना नेशनल पार्क के मड़ला गेट...

ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल बनाने की तैयारी तेज, मुख्य सचिव अनुराग जैन ने किया व्यापक निरीक्षण

ओरछा/भोपाल।राज्य सरकार ने ऐतिहासिक नगरी ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित...

एमपी के राजभवन का नाम बदला, अब हुआ लोक भवन

भोपाल।केंद्र सरकार के निर्णय के बाद मध्यप्रदेश के राजभवन का नाम अब ‘लोक भवन’...