6.1 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeराज्यमणिपुर में तैनात CRPF जवान ने कैंप पर बरसाई गोलियां, दो साथियों...

मणिपुर में तैनात CRPF जवान ने कैंप पर बरसाई गोलियां, दो साथियों की हत्या कर खुद को मारी गोली, आठ घायल

Published on

इंफाल

मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) कैंप में बड़ा मामला सामने आया है। कैंप में एक जवान ने गोलीबारी की। इस घटना में 3 साथियों की मौत हो गई और आठ घायल हो गए। खुद हमलावर ने भी आत्महत्या कर ली। यह घटना गुरुवार रात लगभग 8:20 बजे लम्फेल के CRPF कैंप में हुई। हमलावर 120वीं बटालियन का हवलदार संजय कुमार था। उसने अपनी सर्विस वेपन से गोलीबारी की। इस घटना के कारणों की जाँच हो रही है।

कब की है घटना
जानकारी के मुताबिक, यह घटना इंफाल पश्चिम जिले के लाम्फेल में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कैंप में गुरुवार रात 8:20 बजे हुई। हवलदार संजय कुमार ने अपनी सर्विस वेपन से साथी जवानों पर गोलियां चलाईं। इसमें तीन जवानों की मौत हो गई। इसके अलावा आठ अन्य जवान घायल हो गए। घायलों को इम्फाल के रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) में भर्ती कराया गया है। हमले के बाद संजय कुमार ने खुद को भी गोली मार ली।

घटना के पीछे के कारणों का पता नहीं चला
अभी तक इस घटना के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। जांच के बाद ही असली वजह सामने आएगी। CRPF ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। जैसे ही कोई जानकारी मिलेगी, उसे सार्वजनिक किया जाएगा। इस घटना से CRPF में शोक की लहर है। सभी घायल जवानों का इलाज चल रहा है।

Latest articles

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की छठी किश्त; 66 लाख किसानों के खातों में पहुँचेंगे 665 करोड़

जयपुर/जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार, 22 अप्रैल को प्रदेश के अन्नदाताओं को...

पंजाब में बेअदबी पर बनेगा उम्रकैद का कानून: जैतो में सीएम मान ने दिए संकेत, 31 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जैतो शहर में लगभग...

More like this