19.7 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeभोपालसीएम के सामने रोते हुए मंत्री ने मांगी वोट की भीख, सिंधिया...

सीएम के सामने रोते हुए मंत्री ने मांगी वोट की भीख, सिंधिया समर्थक के लिए प्रचार करने पहुंचे थे शिवराज

Published on

शिवपुरी

जिले की पोहरी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे सिंधिया समर्थक पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री सुरेश धाकड़ जनता के सामने वोट के लिए रोते नजर आए। आंखों में आंसू लिए हुए सभा के दौरान जनता से उन्होंने वोट के रूप में भीख देने की अपील की। इसके अलावा वह सभा में साष्टांग भी हुए और जनता के सामने नमन करते हुए उनसे वोट देने की अपील की।

पीडब्ल्यूडी मंत्री सुरेश राठखेड़ा जब इस तरह से वोट मांग रहे थे तो उस समय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी इस सभा के मंच पर मौजूद थे। पोहरी में आयोजित इस सभा के दौरान शिवराज सिंह चौहान ने सभा को संबोधित भी किया।

वोट के लिए रोए राज्यमंत्री
पोहरी विधानसभा में चुनावी सभा में पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री और बीजेपी प्रत्याशी सुरेश धाकड़ राठखेड़ा मंच से रोते गिड़गिड़ाते और जनता से झोली फैला कर वोटों की भीख मांगते नजर आए। मंच पर भाजपा प्रत्याशी सुरेश राठखेड़ा ने जनता को साष्टांग प्रणाम भी किया। सभा के दौरान उन्होंने कहा कि मैंने सपने में भी नहीं सोचा था कि एक गरीब किसान के बेटे को महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया और मामा बल्लभ भवन में पहुंचाएंगे।

राठखेड़ा ने कहा कि मैं आपसे भीख मांगता हूं मेरी लाज रख लो। आने वाली 17 तारीख को सभी भाई कमल के फूल को वोट दें। अब इस तरह का रोते गिड़गिड़ाते का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

त्रिकोणीय मुकाबले से मंत्री की हालत खराब
पोहरी विधानसभा सीट से भाजपा ने सिंधिया समर्थक पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री सुरेश राठखेड़ा को टिकट दिया है। यहां पर भाजपा, कांग्रेस के अलावा बसपा के कारण त्रिकोणीय मुकाबला हो गया है। धाकड़ (किरार) बाहुल्य इस सीट पर कांग्रेस से बगावत कर चुनाव लड़ रहे प्रद्युम्मन वर्मा ने भाजपा प्रत्याशी सुरेश राठखेड़ा का गणित बिगाड़ दिया है। दोनों ही एक जाति के हैं और इस बार यहां के धाकड़ (किरार) प्रद्युम्मन वर्मा की ओर ज्यादा झुकाव रख रहे हैं।

बताया जा रहा है कि यहां पर अब मुख्य मुकाबला कांग्रेस के कैलाश कुशवाह और बसपा के प्रद्युम्मन वर्मा के बीच हो गया है। पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री सुरेश राठखेड़ा की हालत खराब होने से यहां पर सीएम शिवराज सिंह चौहान के अलावा केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी प्रचार में आ चुके हैं।

Latest articles

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

More like this

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मप्र में जनगणना 2027 का बिगुल: 1 मई से शुरू होगा मकानों का सूचीकरण, कलेक्टरों को निर्देश जारी

भोपाल। मप्र में आगामी जनगणना 2027 को लेकर प्रशासनिक मशीनरी पूरी तरह सक्रिय हो...