10.3 C
London
Friday, May 8, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभारत से आकर दादा जी ने गलती की... एक और पाकिस्तानी मुस्लिम...

भारत से आकर दादा जी ने गलती की… एक और पाकिस्तानी मुस्लिम का छलका दर्द, लहराया तिरंगा

Published on

इस्‍लामाबाद

भारत और पाकिस्‍तान के बीच सन् 1947 में बंटवारा हो गया। इसके बाद कुछ मुसलमान भारत से जाकर पाकिस्‍तान में बस गए और कुछ यहीं रह गए। बंटवारे के सात दशक बाद दोनों देशों की कहानी अलग-अलग है। एक देश जहां अपनी आर्थिक तरक्‍की से दुनिया को हैरान कर रहा है तो दूसरा अभी तक संकटों में ही घिरा हुआ है। कभी दिवालिया होने का खतरा तो कभी तख्‍तापलट का डर। ऐसे में अब कुछ लोग जिनके पूर्वजों ने बंटवारे के समय पाकिस्‍तान को चुना, उनके फैसलों पर सवाल उठाने लगे हैं। ऐसे ही एक इनफ्लुएंसर हैं, सयान अली। सयान अली अमेरिका में रहते हैं और पाकिस्‍तानी मूल के हैं और अक्‍सर भारत की तारीफ में वीडियो शेयर करते रहते हैं। ध्यान रहे, पाकिस्तानी पत्रकार आरजू काजमी ने भी भारत छोड़ने के लिए अपने दादा जी को कोसा था। उसने सोशल मीडिया पर लिखा था, ‘दादाजी ने वाट लगा दी।’

दादा-दादी ने की सबसे बड़ी गलती
सयान ने हाल ही में ट्विटर पर एक पोस्‍ट शेयर की है। तिरंगे के साथ उनकी इस फोटो को काफी लाइक्‍स और कमेंट्स मिल रहे हैं। हाथ में तिरंगा पकड़े सयान ने काफी लंबी-चौड़ी पोस्‍ट लिखी है। उन्‍होंने लिखा, ‘दुनिया में ‘पाकिस्तान’ जैसी कोई चीज ही नहीं है। पाकिस्तान की स्‍थापना धर्म के आधार पर की गई थी न कि इसलिए कि दुनिया को इसकी जरूरत थी।’ इस पोस्‍ट को पढ़ने से सयान का दर्द भी साफ नजर आता है। उन्‍होंने आगे लिखा है, ‘मेरे दादा-दादी ने भारत के बजाय पाकिस्तान को सिर्फ इसलिए चुना क्योंकि वे मुसलमान थे। पाकिस्तान जाना मेरे दादा-दादी की सबसे बड़ी गलती थी।’

पाकिस्‍तानी होने का अफसोस
सयान की पोस्‍ट पढ़ने पता लगता है कि उन्‍हें पाकिस्‍तानी होने का कितना अफसोस है। उन्‍होंने लिखा, ‘अगर मैं पाकिस्तान के बजाय भारत में होता तो मुझे सुरक्षा मसलों की वजह से अपना देश नहीं छोड़ना पड़ता। मुसलमान और हिंदू कभी दुश्मन नहीं थे। कुछ असामाजिक लोग थे जो इन दोनों समुदायों को अलग करना चाहते थे।’ सयान के मुताबिक कुछ बाहरी ताकतें ‘अखंड भारत’ को देखकर डर गईं। दुर्भाग्य से, वे एक सुंदर और शायद सबसे शक्तिशाली राष्ट्र को विभाजित करने में सफल भी रहीं।

संस्‍कृति भी भारत की नकल
सयान का कहना था कि सरल शब्दों में कहें तो पाकिस्तान एक देश भी नहीं है क्योंकि एक देश की अपनी संस्कृति होती है। उन्‍होंने लिखा कि सन् 1947 में बंटवारे के बाद पाकिस्‍तान की पूरी संस्‍कृति सिर्फ भारतीय संस्कृति की नकल थी। ऐसा इसलिए था क्योंकि जिन लोगों ने भारत से जमीन के इस टुकड़े को अलग किया, उनमें अपनी संस्कृति निर्माण की काबिलियत नहीं थे। वो सिर्फ हिंदुओं और मुसलमानों के बीच नकारात्मकता फैलाना चाहते थे। सयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बड़े फैन हैं। हाल ही में हनुमान जयंती पर उनका हनुमान चलीसा वाला वीडियो काफी वायरल हुआ था।

Latest articles

BHEL भोपाल में तकनीकी उन्नयन को बढ़ावा: नई मशीनों के उद्घाटन से उत्पादन क्षमता में बढ़ोतरी

भोपाल। Bharat Heavy Electricals Limited (बीएचईएल), भोपाल में तकनीकी आधुनिकीकरण की दिशा में एक...

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

नामदेव समाज विकास परिषद के प्रांतीय चुनाव में योग्य, ईमानदार एवं कर्मठ नेतृत्व के चयन की अपील

भोपाल। नामदेव समाज विकास परिषद (पंजीयन क्र. 3315/73) के प्रांतीय चुनाव 17 मई 2026...

भोपाल में नकली नोट सप्लाई करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, पाकिस्तानी कागज़ पर छपे, UK-सीरीज़ के फ़ोन नंबर का इस्तेमाल किया

भोपाल। भोपाल की कोहेफ़िज़ा पुलिस ने पश्चिम बंगाल के एक युवक को गिरफ्तार किया...

More like this

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...