9.4 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराष्ट्रीयसर्दियों में कोरोना का खतरनाक वेरिएंट आएगा! डरा रही एक्‍सपर्ट्स की यह...

सर्दियों में कोरोना का खतरनाक वेरिएंट आएगा! डरा रही एक्‍सपर्ट्स की यह भविष्‍यवाणी

Published on

नई दिल्ली

कोरोना को लेकर यह बात कही जा रही है कि इस सर्दी कोविड-19 का नया वेरिएंट सामने आ सकता है। यूरोपियन मेडिसिन एजेंसी (EMA) की ओर से कहा गया है कि इस सर्दी , यूरोपीय देशों में नया कोविड -19 वेरिएंट सामने आ सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट की ओर से सरकारों से कहा गया है कि ऐसे मामलों के बढ़ने से पहले इस पर रोक लगाने के लिए जरूरी उपाय किए जाएं। हाल ही में चीन के एक शहर में कोरोना के चलते लॉकडाउन पूरी तरह से लगा दिया गया है। ऐसे में यह सवाल उठता है कि क्या आने वाले समय में भारत में कोरोना के मामलों में वृद्धि देखने को मिल सकती है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ और राष्ट्रीय आईएमए कोविड टास्क फोर्स के सह-अध्यक्ष डॉ राजीव जयदेवन ने कहा कि कोरोना का कोई नया वेरिएंट आएगा, सर्दियों में आएगा इसको लेकर कोई भी भविष्यवाणी नहीं कर सकता। कौन सा वेरिएंट कितना खतरनाक होगा कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। अब तक,6 वेरिएंट सामने आए और गए। कोरोना का टीका जरूरी है क्योंकि इससे होने वाली मौत से बचा जा सकता है। साथ ही संक्रमण से सुरक्षा भी प्रदान करता है।

सफदरजंग अस्पताल के डॉ जुगल किशोर का कहना है कि मामले बढ़ने के कई कारण हो सकते हैं। नया वेरिएंट आने के कारण कोरोना के मामलों में वृद्धि संभव है। यह कहीं भी और कभी भी संभव है। यह तब भी हो सकता है जब लोगों में प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है। भीड़ में कोविड नियमों का पालन नहीं करने की वजह से भी कोरोना के मामले बढ़ सकते हैं।

कोरोना के चलते चीन के एक शहर में लॉकडाउन लगा दिया गया है। कोरोना के मामलों के चलते चीन के शहर चेंगदू में लॉकडाउन लगाया गया है। लॉकडाउन के चलते 2 करोड़ से अधिक लोग अपने घरों में रहने को मजबूर हैं। सिचुआन प्रांत के चेंगदू शहर के लोगों को घरों में रहने के लिए कहा गया है और यहां से संचालित होने वाली करीब 70 फीसदी उड़ानों पर रोक लगा दी गई है।

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर कार्यमुक्त, अब एनएमडीसी में संभालेंगे नई जिम्मेदारी

नई दिल्ली | सार्वजनिक क्षेत्र की महारत्न कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) में एक...

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...