10.8 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराष्ट्रीयडिफेंस और सरकारी अधिकारियों का डेटा चोरी, बड़े Data Leak का खुलासा

डिफेंस और सरकारी अधिकारियों का डेटा चोरी, बड़े Data Leak का खुलासा

Published on

नई दिल्ली,

एक बड़े डेटा लीक (डेटा ब्रीच) का खुलासा हुआ है, जिसका यूजर्स की सिक्योरिटी पर बड़ा असर पड़ सकता है. साइबराबाद पुलिस ने 7 लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया है, जिन पर करोड़ों यूजर्स का डेटा चोरी करने और उसे बेचने का आरोप है. इस गैंग पर सरकारी संस्थाओं और महत्वपूर्ण ऑर्गेनाइजेशन्स के डेटा लीक करने का आरोप है, जिसमें 2.55 लाख डिफेंस से जुड़े लोग हैं.

इस गैंस ने देश के लगभग 16.8 करोड़ यूजर्स का सेंसिटिव डेटा लीक किया है. आरोपी 140 से ज्यादा कैटेगरी में इंफॉर्मेशन्स को बेच रहे थे. इसमें डिफेंस के लोगों की जानकारी, आम यूजर्स और NEET के स्टूडेंट्स के फोन नंबर समेत दूसरी जानकारियां मौजूद है. साइबराबाद पुलिस कमिश्नर एम स्टीफन रवींद्र ने इसकी जानकारी दी है.

100 फ्रॉड्स्टर्स को बेचा डेटा
पुलिस ने बताया कि 7 डेटा ब्रोकर को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है, जो नोएडा और दूसरी जगहों से तीन कंपनियों (कॉल सेंटर) के जरिए ऑपरेट कर रहे थे.अब तक की जांच में पाया गया है कि आरोपियों ने 100 फ्रॉडस्टर्स को ये डेटा बेचा है, जिन्होंने इसका इस्तेमाल साइबर क्राइम में किया है. पुलिस की जांच अभी भी चल रही है. डिफेंस से जुड़े लोगों की सेंसिटिव डिटेल्स में उनकी रैंक, ईमेल आईडी, पोस्टिंग डिटेल्स तक शामिल हैं.

क्या है पुलिस का कहना?
साइबराबाद पुलिस कमिश्नर ने बताया, ‘ये देश की सुरक्षा से जुड़ा मामला है. डिफेंस और सरकार से जुड़े लोगों का डेटा उनकी जासूसी में, फंसाने और संगीन अपराध में इस्तेमाल किया जा सकता है, जो देश की सुरक्षा को खतरे में डाल सकता है. हम ये पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि ये डेटा कैसे लीक हुआ है.’

पुलिस ने बताया कि आरोपी इन डेटा को एक कॉन्टैक्ट डिटेल्स डायरेक्ट्री सर्विस प्रोवाइड और दूसरे प्लेटफॉर्म के जरिए बेच रहे थे. जांच में पाया गया है कि आरोपियों ने 50 हजार लोगों के डेटा को सिर्फ 2000 रुपये में बेच दिया है. मामले में सर्विस प्रोवाइडर्स को नोटिस भेज दिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है.

कैसे हो रहा था कारोबार?
पुलिस की मानें तो जब कोई यूजर इनके टोल-फ्री नंबर पर किसी भी सेक्टर या कैटेगरी की कॉन्फिडेंशियल जानकारी के लिए कॉल करता था, तो उसकी क्योरी लिस्ट हो जाती थी. इसे उस कैटेगरी के सर्विस प्रोवाइडर्स को भेज दिया जाता था.इसके बाद ये फ्रॉडस्टर्स उस क्लाइंट से संपर्क करते और उन्हें सैंपल डेटा भेजते थे. अगर कोई क्लाइंट इन्हें खरीदने के लिए जारी हो जाता, तो पेमेंट के बाद ये उन्हें डेटा भेज देते थे.

आरोपियों ने इस डेटा को अलग-अलग ऑर्गेनाइजेशन से लीक किया है. पुलिस ने बताया कि इन लोगों ने खुद को सर्विस डिलिवरी एजेंट्स के तौर पर रजिस्टर किया था और साइबर क्रिमिनल्स को डेटा बेच रहे थे. स्कैमर्स ने लगभग 1.2 करोड़ WhatsApp यूजर्स और 17 लाख फेसबुक यूजर्स को टार्गेट किया था.पुलिस के हाथ दो करोड़ स्टूडेंट्स की जानकारी लगी है, जिसमें 12 लाख CBSE स्टूडेंट्स, 40 लाख जॉब सीकर, 1.47 करोड़ कार ओनर, 11 लाख सरकारी कर्मचारी और 15 लाख IT प्रोफेशनल्स व अन्य शामिल हैं. इसके अलावा 3 करोड़ यूजर्स का मोबाइल नंबर डेटा बेस टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर से लीक हुआ है.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...