10.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराष्ट्रीयबहुएं भाग जाती हैं, हमारे पास आज क्या है... शहीद कैप्टन अंशुमान...

बहुएं भाग जाती हैं, हमारे पास आज क्या है… शहीद कैप्टन अंशुमान के माता-पिता का छलका दर्द

Published on

नई दिल्ली

शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह के पिता का कहना है कि बहू हमारा घर छोड़कर जा चुकी हैं। अपना एड्रेस भी चेंज करा लिया है। उन्होंने कहा कि कीर्ति चक्र की कोई निशानी मेरे पास नहीं है। यूपी के देवरिया में एक न्यूज चैनल से बात करते हुए उन्होंने कहा कि NOK का जो निर्धारित मापदंड है वह ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, दोनों लोगों को इस बात से अवगत करा चुका हूं। शहीद अंशुमान की मां ने कहा कि बहुएं भाग जाती हैं।

शहीद कैप्टन अंशुमान के पिता ने कहा कि बेटे की पांच महीने की शादी थी, कोई बच्चा नहीं है। पीछे जो तस्वीर है बस वही है। आज हमारे पास क्या है। उन्होंने कहा कि इस बारे में सवाल पूछे जाने चाहिए। इसमें बदलाव होना चाहिए। जैसे कारगिल की लड़ाई के बाद 67, 33 % हुआ था। लेकिन इसकी व्याख्या ठीक से होनी चाहिए। एनओके की परिभाषा क्या होगी। शहीद की पत्नी परिवार में रहेगी तो क्या होगा, नहीं रहने पर क्या होगा, बच्चें रहेंगे तो क्या होगा, माता पिता का क्या होगा?

कितने लोग परिवार के लोग उस पर निर्भर थे और वह कितनी जिम्मेदारी छोड़कर गया है। उन चीजों पर संशोधन हो। कैप्टन अंशुमान के माता-पिता ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि वह इस मामले में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से बात करेंगे। अंशुमान की मां ने कहा कि बहुएं भाग जाती हैं। मेरे जैसा किसी को दुख न हो। ऐसे मामले कई आ रहे हैं। मां-बाप को छोड़कर बहुएं भाग जा रही हैं।

क्या होता है NOK
NOK का मतलब होता है (Next to kin) निकटतम परिजन। अविवाहित के लिए यह माता-पिता होता और विवाहित के लिए जीवनसाथी। यह किसी व्यक्ति के सेवा में दर्ज की जाने वाली जानकारी होती है। ट्रेनिंग/ सेवा के दौरान कोई इमरजेंसी या मृत्यु होती है तो NOK को ही आधिकारिक जानकारी दी जाती है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...