16.3 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराज्यप्रयागराज में किन्नर जगद्गुरु हिमांगी सखी पर जानलेवा हमला, महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण...

प्रयागराज में किन्नर जगद्गुरु हिमांगी सखी पर जानलेवा हमला, महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण पर आरोप

Published on

प्रयागराज,

यूपी के प्रयागराज में किन्नर जगद्गुरु हिमांगी सखी पर जानलेवा हमला हुआ है जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गई हैं. आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी पर हिमांगी सखी पर हमला करने का आरोप लगा है. रिपोर्ट के मुताबिक ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाए जाने को लेकर हिमांगी सखी उनसे सवाल करती थीं. यह हमला शनिवार देर रात सेक्टर- 8 स्थित कैंप में हुआ, जहां इसके फुटेज भी सामने आए हैं। जानकारी के मुताबिक किन्नर जगद्गुरु हिमांगी सखी पर हमला करने के लिए आरोपी फॉर्च्यूनर गाड़ी से पहुंचे थे. हमले का वीडियो भी वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है.

हिमांगी सखी का कहना है कि लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी अपने साथ 50-60 लोगों को लेकर आईं थीं, जिनके पास त्रिशूल, फरसा जैसे खतरनाक हथियार थे। हिमांगी सखी ने यह भी बताया कि वह लगातार ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाए जाने का विरोध कर रही थीं, जो कि किन्नर अखाड़े में एक महत्वपूर्ण मुद्दा बन चुका था।

हिमांगी सखी बोलीं- लक्ष्मी नारायण अपने साथ हमलावर लेकर आईं
किन्नर जगदगुरु हिमांगी सखी ने बताया- मैं इस समय सेक्टर-8 में रह रही हूं। कल रात मैं अपने सेवादारों के साथ शिविर में थी। रात करीब 9.50 बजे किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी अपने साथ पवित्रा, कलावती मां, कौशल्या नंदगिरी उर्फ टीना मां, कलकेश्वरी, आशानाथ के साथ मेरे पास पहुंचीं। ये लोग 10-12 गाड़ियों में 50 अन्य लोगों के साथ लाठी-डंडे, हॉकी, रॉड, तलवार, फरसा, त्रिशूल और असलहे लेकर मेरे शिविर में घुस आए।

मेरी सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी को पकड़ लिया। लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी और उनके साथियों ने जान से मारने की नीयत से मुझ पर हमला किया। मुझे लात, मुक्के, घूसों और डंडे से बुरी तरह मारा पीटा। इससे मैं गंभीर रूप से घायल हो गई। मेरे सभी सेवादार इन लोगों के हाथ-पैर जोड़ते रहे। लेकिन, इन लोगों ने किसी की बात नहीं सुनी। ये लोग मेरे पास रखे हुए करीब 10 लाख रूपये व सोने के आभूषण व जेवरात लूट लिए।|

जाते जाते लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी व उनके साथ के लोग मुझे भद्दी-2 गालियां तथा धमकी दी। कि यदि तुम ऐसे ही मीडिया में लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी के खिलाफ बयान बाजी करती रहोगी तो हम लोग तुम्हें जान से खत्म कर देंगे। इस घटना की वीडियो रिकार्डिंग सीसीटीवी में मौजूद है।

हमले से पहले ही दोबारा अखाड़े से जुड़ी थीं हिमांगी सखी
शनिवार की सुबह बगावत करने वाली हिमांगी सखी एक बार फिर किन्नर अखाड़े से जुड़ी। महाकुंभ में वह लगातार किन्नर अखाड़े के खिलाफ बगावत कर रही थीं, लेकिन अब आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी की उपस्थिति में वह अखाड़े से जुड़ गईं।

महाकुंभ से पहले हिमांगी सखी को परी अखाड़े ने जगतगुरु नियुक्त किया था। दो दिन पहले, हिमांगी सखी ने किन्नर मुस्कान को महामंडलेश्वर बना दिया था, लेकिन बाद में उसे हटा लिया। इस दौरान किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर कौशल्यानंद गिरि और कल्याणी नंद गिरि भी इस घटनाक्रम में शामिल थीं।

महामंडलेश्वर हिमांगी सखी मूल रूप से मुंबई की निवासी हैं। माता-पिता के निधन और बहन की शादी के बाद वे वृंदावन चली गईं, जहां उन्होंने गुरु की शरण में रहकर शास्त्रों का अध्ययन किया। गुरु की आज्ञा से धर्म का प्रचार करने के लिए वे वृंदावन छोड़कर मुंबई लौट आईं। मुंबई में उन्होंने फिल्मों में भी अभिनय किया, लेकिन उनका मन हमेशा धर्म की ओर ही लगा रहा। अंततः उन्होंने सब कुछ छोड़कर हिंदू धर्म के प्रचार-प्रसार में अपना जीवन समर्पित कर दिया।

पशुपतिनाथ पीठ से मिली महामंडलेश्वर की उपाधि
हिमांगी सखी को महामंडलेश्वर की उपाधि पशुपतिनाथ पीठ अखाड़े से प्राप्त हुई है, जो नेपाल में स्थित है। 2019 में प्रयागराज के कुंभ में, नेपाल के गोदावरी धाम स्थित आदि शंकर कैलाश पीठ के आचार्य महामंडलेश्वर गौरीशंकर महाराज ने उन्हें पशुपतिनाथ पीठ की महामंडलेश्वर की उपाधि से सम्मानित किया। अब तक महामंडलेश्वर हिमांगी सखी ने बैंकॉक, सिंगापुर, मॉरीशस, मुंबई, पटना सहित कई अन्य स्थानों पर 50 से अधिक भागवत कथाओं का आयोजन किया है।

 

Latest articles

इंसेंटिव राशि 10 हजार की मांग को लेकर सीटू यूनियन ने किया जंगी द्वार सभा

भोपाल। इंसेंटिव राशि 10 हजार रुपये किए जाने की मांग को लेकर सैकड़ो की...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...