9.3 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeभोपालबागेश्वर धाम में समस्या से निजात पाने गई महिला की मौत, पति...

बागेश्वर धाम में समस्या से निजात पाने गई महिला की मौत, पति बोला- सुबह तक सबकुछ ठीक था

Published on

छतरपुर

मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित पंडित धीरेंद्र शास्त्री के बागेश्वर धाम में एक महिला की मौत हो गई है। महिला बुधवार को अर्जी लगाने के लिए पहुंची थी और वह पंडाल में लाइन में खड़ी थी। इस दौरान अचानक महिला गिर जाती है और वहीं पर उसकी मृत्यु हो जाती है।

महिला काफी लंबे समय से बीमार थी
मृतक महिला उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले की रहने वाली है। मृतक महिला का नाम नीलम बताया जा रहा है। महिला अपने पति देवेंद्र सिंह के साथ उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के महाराजपुर से आई थी। महिला काफी लंबे समय से बीमार थी और उसे किडनी की समस्या थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महिला ने काफी इलाज कराया और उसे बीमारी (Sick) से निजात नहीं मिली। जिसके बाद उसने बागेश्वर धाम आने का फैसला किया।

मृतक महिला के पति देवेंद्र सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पिछले 7 दिनों से हम परिक्रमा कर रहे थे। उन्होंने कहा, “सब कुछ अच्छे से चल रहा था। खाना पीना भी खा रहे थे। बुधवार को भी हमने परिक्रमा किया था। दरबार लगने वाला था और मैं पत्नी के साथ दरबार में पहुंचा था। सुबह तक सब कुछ ठीक था। जैसे ही मैं परिक्रमा लगाकर पंडाल के अंदर गया, तभी मुझे पत्नी की तबीयत थोड़ी खराब लगी। वह लाइन में खड़ी थी और अचानक गिर कर उसकी मृत्यु हो गई।”

पंडित धीरेंद्र शास्त्री सुर्खियों में छाए हुए हैं
बता दें कि पिछले कुछ महीनों से बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री सुर्खियों में छाए हुए हैं। धीरेंद्र शास्त्री दावा करते हैं कि उनके धाम में आने के बाद जिनकी अर्जी स्वीकार की जाती है, वह एक पर्ची पर लिखकर बता देते हैं कि संबंधित व्यक्ति को क्या हुआ है और उसेसे कैसे निजात मिलेगा। धीरेंद्र शास्त्री कहते हैं कि वे चमत्कार नहीं करते बल्कि भगवान से जो आदेश मिलता है, उसी को वह पर्ची पर लिखते हैं। सोशल मीडिया पर भी बागेश्वर धाम को लेकर कई तरह की चर्चा की जाती है। कुछ बागेश्वर धाम के समर्थन में लिखते हैं, तो कुछ उनके विरोध में।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this