9.4 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली: लक्ष्मीनगर के SHO समेत 4 पुलिस अधिकारी अरेस्ट, अवैध रूप से...

दिल्ली: लक्ष्मीनगर के SHO समेत 4 पुलिस अधिकारी अरेस्ट, अवैध रूप से होटल में की थी रेड

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली के शकरपुर इलाके में स्थित एक होटल के कमरे में पहले से अनुमति लिए बिना छापेमारी करने के आरोप में लक्ष्मी नगर थाने के थाना प्रभारी समेत चार पुलिस अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया है. अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.गुप्त सूचना के आधार पर पता चला कि पुलिस निरीक्षक प्रकाश रॉय ने लक्ष्मी नगर थाने के तीन अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ 29 मई को शकरपुर इलाके में एक होटल के कमरे में छापा मारा था.

बिना अनुमति के मारी थी रेड
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, “चूंकि उक्त छापेमारी के लिए कोई पूर्व अनुमति नहीं ली गई थी, इसलिए मामला संदिग्ध लग रहा था और पूर्वी जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने इसकी जांच की. जांच के आधार पर मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए शकरपुर थाने में आईपीसी की धारा 420, 388 और 120बी के तहत मामला दर्ज किया गया.”

पुलिस ने बताया कि लक्ष्मी नगर पुलिस टीम ने एक होटल में छापेमारी की और उन्होंने हरियाणा के जींद के एक व्यक्ति को 24 लाख रुपये के साथ पकड़ा. व्यक्ति ने वरिष्ठ अधिकारियों को बताया था कि उसने अपने बेटे को पढ़ाई के लिए विदेश भेजने के लिए पैसे का इंतजाम किया था.

आज होगी कोर्ट में पेशी
अधिकारी ने बताया कि बाद में गहन जांच के दौरान घटना की कड़ियों को जोड़ा गया सो सही साबित हुई. इसके बाद पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. अधिकारी ने कहा, “चारों पुलिस अधिकारियों की भूमिका और दोष भी तय किया गया. इसके मद्देनजर, चार पुलिस अधिकारियों को भी 28 जून को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा.”

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...