4.7 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली: आजाद मार्केट में 4 मंजिला निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरी, 3 मजदूरों की...

दिल्ली: आजाद मार्केट में 4 मंजिला निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरी, 3 मजदूरों की मौत

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली के आजाद मार्केट इलाके में एक निर्माणाधीन चार मंजिला इमारत गिर गई है. मलबे में दबकर 3 मजदूरों की मौत हो चुकी है, वहीं 6-7 मजदूरों के दबे होने की आशंका है. इसके गिरने की कॉल सुबह 8:50 पर मिली थी, जिसके बाद मौके पर रेस्क्यू की टीम पहुंच चुकी है. सुबह करीब साढ़े 9 बजे एडीओ रविंदर ने बताया कि इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो चुकी है. इसके साथ ही 6-7 लोग मलबे में दबे हुए हैं.

आजाद मार्केट इलाके के शीश महल में बिल्डिंग में कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था. वह बिल्डिंग अचानक गिर गई. इसमें कई मजदूरों के दबे होने की आशंका है. अब तक 3 मजदूरों की मौत होने की पुष्टि हो चुकी है. इसके गिरने की कॉल सुबह 8:50 पर मिली थी. इसके बाद तुरंत मौके पर रेस्क्यू टीम रवाना कर दी गई.

स्थानीय लोग भी रेस्क्यू टीम के साथ मिलकर राहत-बचाव कार्य में जुटे हुए हैं. बिल्डिंग चार मंजिला बन रही थी, इसलिए मलबा भी काफी अधिक है. इसे हटाने में पुलिस और स्थानीय लोग जुटे हुए हैं. वहां मौजूद लोगों को कहना है कि इसमें कई लोगों के फंसे होने की आशंका है, लेकिन सही आंकड़ा किसी को नहीं पता है.

अधिकारियों ने बताया कि सुबह करीब साढ़े आठ बजे बिल्डिंग गिरने की सूचना मिली थी. बताया गया था शीश महल इलाके में हाउस नंबर 754 गिर गया है. जिसके बाद दमकल की चार गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया है. राहत और बचाव कार्य जारी है. रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 5 लोग मलबे में दबे हुए हैं.

वहीं इलाके के कई लोग घटना स्थल पर पहुंच गए हैं. उनका कहना है कि जहां ये बिल्डिंग गिरी है, वहीं पास में एक स्कूल है और कई बच्चे वहां से गुजर रहे थे. उन बच्चों के परिजन भी वहां पहुंचकर हंगामा कर रहे हैं. चश्मदीदों का कहना है कि जब से बिल्डिंग गिरी है तब से उनका कोई पता नहीं है.

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर कार्यमुक्त, अब एनएमडीसी में संभालेंगे नई जिम्मेदारी

नई दिल्ली | सार्वजनिक क्षेत्र की महारत्न कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) में एक...

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...