9.6 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली के मुख्य सचिव पर भ्रष्टाचार का आरोप, बेटे की कंपनी को...

दिल्ली के मुख्य सचिव पर भ्रष्टाचार का आरोप, बेटे की कंपनी को 315 करोड़ का फायदा पहुंचाने का दावा

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के मुख्य सचिव नरेश कुमार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं. आरोप है कि उन्होंने द्वाराका एक्सप्रेसवे में भूमि अधिग्रहण में हेरफेर कर अपने बेटे की कंपनी को 315 करोड़ का फायदा पहुंचाया है. इसकी शिकायत मुख्यमंत्री केजरीवाल से की गई है. इसके बाद CM ने विजिलेंस मंत्री आतिशी को जांच के लिए शिकायत भेज दी है.

बता दें कि आईएएस नरेश कुमार ने ही उत्पाद शुल्क नीति और सीएम आवास नवीनीकरण में कथित अनियमितताओं की प्रारंभिक जांच की है. इसके बाद से ही अरविंद केजरीवाल सरकार और कुमार के बीच विवाद चल रहा है. मुख्य सचिव नरेश कुमार इसी महीने रिटायर होने वाले हैं. वहीं नौकरशाही और राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि उन्हें विस्तार मिल सकता है.

इस बीच आम आदमी पार्टी की सरकार दावा कर रही है कि नरेश कुमार द्वारका एक्सप्रेस-वे से संबंधित भूमि मुआवजा मामले से संबंधित अनियमितताओं में शामिल हैं. उक्त मामले में डीएम के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू हो चुकी है और सीबीआई जांच भी चल रही है. अब मुख्य सचिव के खिलाफ भी जांच के लिए सीएम ने शिकायत को आगे भेज दिया है.

1987 बैच के आईएएस अधिकारी हैं नरेश कुमार
नरेश कुमार 1987 बैच के आईएएस अधिकारी हैं. नरेश कुमार 1987 बैच के एजीएमयूटी (अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश) कैडर के अधिकारी है. इससे पहले वह अरुणाचल प्रदेश के मुख्य सचिव थे. उन्होंने पिछले साल अप्रैल में विजय देव की जगह बतौर दिल्ली मुख्य सचिव ली थी. नरेश कुमार नई दिल्ली नगरपालिका परिषद में चेयरमैन भी रहे हैं.

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...