19.8 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराष्ट्रीयPFI के खिलाफ अब एक्शन में दिल्ली पुलिस... शाहीन बाग, जामिया नगर...

PFI के खिलाफ अब एक्शन में दिल्ली पुलिस… शाहीन बाग, जामिया नगर से हिरासत में लिए 30 लोग

Published on

नई दिल्ली

8 राज्यों में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के ठिकानों पर मंगलवार सुबह से ही NIA, ED और दूसरी एजेंसियों की ओर से छापेमारी जारी है। दिल्ली के शाहीन बाग, जामिया नगर और निजामुद्दीन में भी पीएफआई के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार दिल्ली में अब तक 30 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है। पिछले गुरुवार को भी दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में ऐसे ही छापेमारी की गई थी। उस रेड में मिले इनपुट के आधार पर आज दोबारा एक्शन शुरू है।

दिल्ली पुलिस ने पीएफआई से जुड़े 30 लोगों को हिरासत में लिया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और केंद्रीय जांच एजेंसी दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर रही है। जामिया नगर, शाहीन बाग, निजामुद्दीन के इलाकों में छापे डाले गए हैं। जामिया से 12 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

बताया जा रहा है कि पिछली बार छापेमारी के बाद एनआईए को कई इनपुट मिले थे। पीएफआई पर सेंट्रल एजेंसी के इनपुट के बाद दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की ओर से छापेमारी की जा रही है। निजामुद्दीन में एसडीपीआई के ऑफिस पर भी छापे मारे गए हैं। इन इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

PFI के खिलाफ जांच एजेंसियों के हाथ कई सबूत लगे हैं जिसके बाद यह छापेमारी शुरू है। मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, पंजाब, दिल्ली, केरल ,गुजरात, कर्नाटक और असम में छापेमारी शुरू है। इस बार भी पीएफआई के कई नेताओं को गिरफ्तार किया गया है। पिछले गुरुवार को छापेमारी के दौरान पीएफआई से जुड़े 100 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गाय था।

Latest articles

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

शुभेंदु अधिकारी बनेंगे बंगाल के अगले CM, कल सुबह लेंगे शपथ

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के अगले सीएम शुभेंदु अधिकारी होंगे, ये फैसला BJP विधायक दल...

तमिलनाडु में विजय के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ, CPM/CPI और VCK समर्थन देने को तैयार

नई दिल्ली। तमिलनाडु में टीवीके प्रमुख विजय के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो...