16 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली: शादी को लेकर होता था विवाद, पिता ने खेत ले जाकर...

दिल्ली: शादी को लेकर होता था विवाद, पिता ने खेत ले जाकर बेटी को उतार दिया मौत के घाट

Published on

नई दिल्ली,

देश की राजधानी दिल्ली के कंझावला इलाके में एक शख्स ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है. बता दें कि रविवार रात खेत में खून से लथपथ एक लड़की की लाश मिली थी जिसके बाद पुलिस उसकी जांच कर रही थी.

जांच के दौरान पता चला कि लड़की को कैब के जरिए खेत में लाया गया था औऱ फिर उसकी हत्या की गई. पुलिस ने जब शक के आधार पर पिता से पूछताछ की तो उन्होंने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया.

पुलिस जांच में सामने आया कि बाप-बेटी के बीच अक्सर शादी की बात को लेकर झगड़ा होता था. पुलिस का कहना है की पिता अपनी बेटी की शादी कराना चाहते थे लेकिन शादी की बात करते ही बेटी मना कर देती थी जिसको लेकर दोनों के बीच कई बार झगड़ा हो चुका था.

रिपोर्ट के मुताबिक रविवार की रात को गला रेत कर लड़की की हत्या कर दी गई थी. चश्मदीदों के मुताबिक हत्याकांड को लड़की के पिता ने ही अंजाम दिया था. आरोपी कैब बुक करके बेटी को अपने साथ नरेला से लेकर आया था.

इस हत्या को लेकर चश्मदीद दीपक डबास और नरेंद्र ने बताया कि रात के पौने नौ बजे जब वो इलाके से गुजर रहे थे, तब एक ओला कैब को संदिग्ध परिस्थियों में देखा तो उन्होंने उससे वजह पूछी.

कैब चालक ने बताया कि वह एक व्यक्ति और उसके साथ 25 साल की लड़की को नरेला से लेकर आया था. उसने खुद शराब पी और उसे भी पिला दी. इसके बाद शख्स ने कैब को सुनसान जगह रुकवाया और कहा कि वह लड़की की हत्या करने वाला है. इसके बाद लोगों को खेत में युवती की लाश मिली जिसका गला रेता हुआ था.

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...