17.1 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली बनेगा खालिस्तान... पंजाबी बाग मेट्रो स्टेशन के पिलर पर दिखा खालिस्तान...

दिल्ली बनेगा खालिस्तान… पंजाबी बाग मेट्रो स्टेशन के पिलर पर दिखा खालिस्तान के समर्थन में नारा, FIR दर्ज

Published on

नई दिल्ली:

दिल्ली के पंजाबी बाग में खालिस्तान के समर्थन में नारे लिखे जाने की सूचना से हड़कंप मच गया है। पश्चिमी दिल्ली के पंजाबी बाग मेट्रो स्टेशन के एक पिलर पर दिल्ली को खालिस्तान बनाने का नारा लिखा गया। हालांकि पुलिस को जब इसकी सूचना मिली तो आनन-फानन में पूरे नारे को पीले कलर के पेंट से ढक दिया गया है।

क्या है पूरा मामला
पुलिस को आज गुरुवार सुबह करीब 9.30 के पास इस घटना को लेकर एक कॉल आई। जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर देखा तो वहां मेट्रो के एक पिलर पर काले पेंट से लिखा था- दिल्ली बनेगा खालिस्तान। खालिस्तान के समर्थन में लिखे इस नारे को पुलिस ने तुरंत पीले कलर के पेंट से ढकवा दिया। पुलिस ने इस मामले में एक FIR दर्ज कर ली है और छानबीन कर रही है। पुलिस मेट्रो पिलर के पास आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जिससे उस आरोपी की पहचान की जा सके। जिसने मेट्रो स्टेशन के पिलर पर खालिस्तान के समर्थन में नारा लिखा है।

जनवरी में भी लिखे गए थे नारे
बता दें कि इससे पहले भी खालिस्तानी समर्थकों ने गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। उस वक्त तिलक नगर इलाके की कुछ दीवारों पर खालिस्तान के समर्थन में नारे लिखे गए थे। हालांकि बाद में उसे मिटा दिया गया था। गणतंत्र दिवस पर माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले को पुलिस ने कुछ दिनों में गिरफ्तार भी कर लिया था। उस वक्त खालिस्तान के समर्थन में नारे लिखने के लिए आरोपी को खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के हैंडलर ने 15 हजार रुपये दिए थे।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...