7.1 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली की महिला ने राहुल गांधी के नाम किया अपना 4 मंजिला...

दिल्ली की महिला ने राहुल गांधी के नाम किया अपना 4 मंजिला मकान

Published on

नई दिल्ली,

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने के बाद उन्हें सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस भी दिया गया था. वहीं, एक महिला ने दिल्ली के मंगोलपुरी में अपना 4 मंजिला मकान राहुल के नाम कर दिया है. जानकारी के मुताबिक दिल्ली की रहने वाली राजकुमारी गुप्ता ने दिल्ली के मंगोलपुरी में अपना घर राहुल गांधी के नाम कर दिया है. दरअसल, राहुल गांधी को 12, तुगलक लेन का बंगला खाली करने का नोटिस मिला था.

उधर, कांग्रेस नेताओं और समर्थकों ने सोशल मीडिया पर ‘मेरा घर, आपका घर’ कैंपेन शुरू कर दिया है. इसके तहत राहुल के समर्थक सोशल मीडिया पर अपने अपने घरों की फोटो डाल रहे हैं और लिख रहे हैं, मेरा घर राहुल गांधी का घर…

दरअसल, राहुल गांधी को 23 मार्च सूरत कोर्ट ने मानहानि के मामले में राहुल गांधी को दोषी ठहराया था. राहुल ने अप्रैल 2019 में कोलार में ये कहा था, सभी चोरों का सरनेम मोदी ही क्यों होता है? कोर्ट के फैसले के अगले दिन ही लोकसभा सचिवालय की ओर से उनकी सदस्यता रद्द कर दी गई.

इतना ही नहीं राहुल की सदस्यता जाने के बाद राहुल को सरकारी बंगला भी खाली करने का नोटिस दिया गया है. उन्हें 22 अप्रैल तक बंगला खाली करने का समय दिया गया है. राहुल गांधी दिल्ली के लुटियंस जोन स्थित 12, तुगलक रोड पर सरकारी आवास में रहते हैं. इस बंगले में राहुल 2005 से ही रह रहे थे.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...