18.1 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराष्ट्रीयफिर लबालब होंगी दिल्ली की सड़कें, डूबेंगे अंडरपास! IMD ने अगले 5...

फिर लबालब होंगी दिल्ली की सड़कें, डूबेंगे अंडरपास! IMD ने अगले 5 दिन के लिए जारी किया ये अलर्ट

Published on

नई दिल्ली,

देश की राजधानी दिल्ली में 28 जून को मॉनसून की दस्तक के साथ ही रिकॉर्डतोड़ बारिश हुई है. इस बारिश से दिल्ली मानो डूब ही गई थी. लुटियंस दिल्ली के पॉश इलाकों तक में बाढ़ जैसी स्थिति देखने को मिली थी. कई सांसदों के बंगलों में पानी घुस गया था. अंडरपास डूब गए थे, जिसमें कई लोगों की मौत भी हो गई. अब मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली में एक बार फिर बारिश का अलर्ट जारी किया है.

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, दिल्ली में 6 दिन तक यानी 10 जुलाई तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. यहां कभी हल्की तो कभी भारी बारिश देखने को मिलेगी. आज, 5 जुलाई की बात करें तो दिल्ली में आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे और मध्यम बारिश होगी. इसके साथ ही अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस देखा जाएगा. आने वाले दिनों में दिल्ली में तेज हवाओं के साथ बारिश रहने का अनुमान है.

शाम-रात में बरसेंगे बादल!
मौसम का पूर्वानुमान लगाने वाली एजेंसी, स्काईमेट के मुताबिक, मौसमी मॉनसून ट्रफ अच्छी तरह से स्थापित हो गई है. जो रोहतक-दिल्ली से होकर पूर्व की ओर इंडो-गैंगेटिक मैदानों से गुजर रही है. दिल्ली के करीब कमजोर चक्रवाती परिसंचरण भी ट्रफ में बना हुआ है. इससे राष्ट्रीय राजधानी और उपनगरों में मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है. दिल्ली में शाम और रात के समय अच्छी बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है.

बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी में 28 जून की सुबह मॉनसून के पहले दिन 228.1 मिमी बारिश हुई, जो 1936 के बाद जून महीने में सबसे अधिक बारिश थी. हालांकि, अब नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) ने बारिश के लिए पुख्ता तैयारी कर ली है. NDMC के एक अधिकारी ने कहा कि सिविक बॉडी ने जलभराव की शिकायतों से निपटने के लिए मैनपावर की तैनाती बढ़ा दी है और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लुटियंस दिल्ली के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की निगरानी कर रही है.

एनडीएमसी के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा कि जहां मॉनसून की पहली बारिश में अत्यधिक जलभराव हुआ था, वहां चार अतिरिक्त पंप स्टैंडबाय में रखे गए हैं. व्हीकल माउंटेड तीन सुपर सक्शन मशीनें संवेदनशील इलाकों में गश्त करती रहेंगी. एनडीएमसी ने अपने सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं.

Latest articles

इंसेंटिव राशि 10 हजार की मांग को लेकर सीटू यूनियन ने किया जंगी द्वार सभा

भोपाल। इंसेंटिव राशि 10 हजार रुपये किए जाने की मांग को लेकर सैकड़ो की...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

More like this

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...