9 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeराष्ट्रीयसंकट में पड़ सकती है ह‍थ‍ियारों के पार्ट्स की ड‍िलीवरी, रूस को...

संकट में पड़ सकती है ह‍थ‍ियारों के पार्ट्स की ड‍िलीवरी, रूस को बकाया चुकाने का व‍िकल्‍प तलाश रहा भारत

Published on

नई दिल्ली

रूस-यूक्रेन युद्ध को एक साल होने को हैं। 24 फरवरी 2022 से अब तक युद्ध में कई पड़ाव आए हैं। इस युद्ध में किसी का पक्ष न लेते हुए भारत ने लगातार शांति और वार्ता की अपील की है। हालांकि पश्चिमी देशों द्वारा रूस पर तमाम प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद भारत-रूस के बीच व्यापार अपने रिकॉर्ड स्तर पर है। इस बीच इंडियन एक्सप्रेस को यह पता चला है कि भारत रूस से खरीदे हथियारों का बकाया चुकाने के लिए पेमेंट के तीन विकल्प तलाश रहा है। भारत को 28,000 करोड़ रुपये के बकाये का भुगतान करना है।

पिछले साल फरवरी में यूक्रेन के साथ युद्ध शुरू होने के बाद से रूस पर कड़े प्रतिबंध लगे हैं इस कारण भारत पेमेंट का प्रोसेस शुरू नहीं कर पाया है। भारत के अधिकांश सैन्य हार्डवेयर रूस के बने हुए हैं। भुगतान में और देरी होने की वजह से महत्वपूर्ण पुर्जों और उपकरणों की खरीदारी का काम पूरा नहीं हो पा रहा है। भारत रूस से तेल और हथियार आयात करता है। शनिवार को रॉयटर्स की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि दुबई स्थित व्यापारियों से खरीदे गए रूसी तेल के लिए भारतीय रिफाइनरों ने अमेरिकी डॉलर के बजाय संयुक्त अरब अमीरात के दिरहम में भुगतान करना शुरू कर दिया है।

क्या हैं विकल्प?
एक शीर्ष अधिकारी ने द इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि भारत रूस से खरीदे गए हथियारों का बकाया चुकाने के लिए तीन विकल्पों पर विचार कर रहा है। वह विकल्प हैं रूस की करेंसी रूबल, चीन की करेंसी युआन और यूएई की करेंसी दिरहम।

इस मामले पर पिछले साल रूस के साथ-साथ रक्षा और वित्त मंत्रालयों के अधिकारियों के बीच आंतरिक रूप से चर्चा हुई थी और यह निर्णय लिया गया था कि पेमेंट के तौर-तरीकों के लिए भारतीय रिजर्व बैंक के साथ चर्चा की जाएगी। भारत को वित्त वर्ष 2021-22 के अंत तक रूस को 11,500 करोड़ रुपये का भुगतान करना था। अब यह 28,000 करोड़ रुपये हो गया है।

Latest articles

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...

आशा भोसले पंचतत्व में विलीन, अंतिम विदाई देने पहुंचे आमिर-विक्की समेत कई सेलेब

मुंबई। दिग्गज गायिका आशा भोसले का रविवार 12 अप्रैल को 92 वर्ष की आयु...