3.2 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराज्यगाजियाबाद में डेंगू का प्रकोप, अब तक 119 मरीज आए सामने, नोएडा...

गाजियाबाद में डेंगू का प्रकोप, अब तक 119 मरीज आए सामने, नोएडा में भी बढ़े मामले

Published on

गाजियाबाद

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में बारिश, बाढ़ और कई दिनों से बने उमस के माहौल की वजह से डेंगू का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। नोएडा में भी स्थिति खराब है। गाजियाबाद में अब तक डेंगू के 119 मरीज मिल चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग ने 60 स्थानों को डेंगू के लिए संवेदनशील बताया था। इनमें से 38 इलाके शहरी क्षेत्रों के हैं। लोगों का आरोप है कि संवेदनशील घोषित इलाकों में भी नगर निगम की टीम फॉगिंग करने नहीं आ रही है। लोनी के मेवला भट्टी गांव में पिछले कुछ दिनों में 500 से ज्यादा बुखार के रोगी मिल चुके हैं। यहां डेंगू के 20 से ज्यादा मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने आशंका जताई थी कि इस बार गांवों से बड़ी संख्या में डेंगू मरीज मिल सकते हैं। इसी वजह से गांवों में मेडिकल कैंप लगाकर सर्वे और एंटी लार्वा एक्टिविटी की गई।

मेवला भट्टी गांव में बुखार के मरीज मिलने लगे तो 5 दिनों तक स्वास्थ्य विभाग ने कैंप लगाकर एंटी लार्वा एक्टिविटी की। अब वहां हालात नियंत्रण में हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि डेंगू नियंत्रण अभियान में नगर निगम से पूरा सहयोग नहीं मिल रहा है। जहां डेंगू के मरीज मिलते हैं, वहां एंटी लार्वा एक्टिविटी की जाती है, लेकिन नगर निगम की टीम फॉगिंग के लिए नहीं पहुंचती है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. जीके मिश्रा ने बताया कि संवेदनशील इलाकों में लगातार सर्वे और एंटी लार्वा स्प्रे किया जा रहा है। लेकिन, मच्छरों को रोकने के लिए फॉगिंग जरूरी है।

मंगलवार को मिले 11 नए संक्रमित
जिले में मंगलवार को डेंगू के 11 नए संक्रमित मिले हैं। अब डेंगू के एक्टिव पेशंट की संख्या 39 हो गई है। इनमें से 16 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। अधिकारियों के अनुसार फिलहाल किसी मरीज की हालत गंभीर नहीं है। सरकारी स्तर पर प्लेटलेट्स की व्यवस्था भी की गई है। जरूरत पड़ने पर एमएमजी अस्पताल स्थित ब्लड बैंक से प्लेटलेट्स ले सकते हैं।

शहरी क्षेत्र के संवेदनशील इलाके
क्रॉसिंग रिपब्लिक, संजय नगर, राजनगर, गोविन्दपुरम, हरसांव पुलिस लाइन, शास्त्री नगर ए, बी, सी, एच ब्लॉक, चिरंजीव विहार, जीवन विहार, अवंतिका, कविनगर सी, डी, जी ब्लॉक, गुलधर, राजनगर एक्सटेंशन, नंदग्राम, सेवा नगर, घूकना, कैला भट्टा, इस्लाम नगर, मरियम नगर, पंचवटी, नेहरू नगर द्वितीय, करहेड़ा, शालीमार गार्डन, वसुंधरा सेक्टर-दो, चार, 16 और वैशाली के सेक्टर-दो, चार और पांच के साथ ही इंदिरापुरम में नीति खंड, शक्ति खंड और ज्ञान खंड एवं कौशांबी, प्रताप विहार, विजय नगर, रहीसपुर, तुराब नगर, लालकुआं, राजबाग, कृष्णा नगर, शिवपुरी, ब्रज विहार, मिर्जापुर, विजयनगर-एक और कोटगांव क्षेत्र हैं।

नोएडा में अब तक 93 केस
नोएडा में भी डेंगू के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। अब तक यहां डेंगू के 93 के सामने आए हैं। वहीं, मलेरिया की 37 मरीजों में पुष्टि हुई है। नोएडा में डेंगू के मामलों में वृद्धि के बाद गौतमबुद्ध नगर जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से 8000 घरों की जांच की गई है। 159 घरों में मच्छर के लार्वा पाए गए हैं। अब तक 71 को नोटिस जारी किया जा चुका है। गौतमबुद्ध नगर के जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. राजेश शर्मा ने कहा कि हमारी टीम सभी मुहल्लों की जांच कर रही है। फागिंग और अन्य बचाव उपाय किए जा रहे हैं। इसमें एंटी लार्वा स्प्रे शामिल है। इनके छिड़काव को सुनिश्चित कराया जा रहा है।

शहर में डेंगू रोगी के घरों के आसपास विशेष रूप से एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है। गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद दोनों जगह पर जिला प्रशासन की ओर से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसके अलावा जिला अस्पताल में 10 बेड और सीएचसी में 5 बेड रिजर्व किए गए हैं। डेंगू और मलेरिया के रोगियों की जांच और उनके उचित इलाज के लिए डॉक्टर को भी चिन्हित किया गया है।

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...