5.6 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना से 27 मरीजों की मौत,...

देश में बीते 24 घंटे में कोरोना से 27 मरीजों की मौत, एक्टिव केस 60 हजार पार

Published on

नई दिल्ली,

देश में आज फिर कोरोना का कहर देखने को मिला है. कई राज्यों में मामले बढ़ने के साथ इससे होने वाली मौतों की संख्या भी बढ़ी है. बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से 27 लोगों की मौत हो गई है, वहीं अब देश में नए मरीज मिलने के बाद सक्रिय मामलों की संख्या 60 हजार के पार पहुंच गई है.

देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 9,111 नए केस सामने आए हैं. इसके साथ ही 6313 मरीज ठीक भी हुए हैं. अब देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 60,313 पहुंच गई है. इससे पहले रविवार को देशभर में कोरोना के 10,093 नए मामले सामने आए थे और 23 संक्रमित मरीजों की मौत हुई थी, जिसके बाद एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 57,542 हो गई थी. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, आज हुईं 27 मौतों के बाद कोरोना की वजह से देशभर में मरने वालों की संख्या 5,31,141 पहुंच चुकी है.

गुजरात में 6, यूपी में 4 मरीजों की मौत
गुजरात में 6, यूपी में 4, दिल्ली-राजस्थान में 3-3, महाराष्ट्र में 2, बिहार, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, केरल और तमिलनाडु में कोरोना के 1-1 संक्रमित की मौत हुई है. इसके साथ ही अब कोरोना के कुल मामलों की संख्या 4,48,27,226 हो गई है. देश में अब कोरोना की संक्रमण दर बढ़कर 8.40 हो गई है, इसके अलावा साप्ताहिक दर 4.94 पर है.

दिल्ली में रविवार को मिले 1634 मरीज
राजधानी दिल्ली में इस बार कोरोना बहुत तेजी से फैल रहा है. रविवार को कोरोना के 1,634 नए मामले दर्ज किए गए थे और तीन लोगों की मौत हो गई थी. जबकि पॉजिटिविटी रेट 29.68 प्रतिशत रहा. इसके साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में एक्टिव मामलों की संख्या 5,297 हो गई है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, शनिवार को दिल्ली में 31.9 प्रतिशत की पॉजिटिविटी रेट के साथ 1,396 कोविड-19 मामले दर्ज किए गए, जो 15 महीनों में सबसे अधिक रहे.

मई में बढ़ सकते हैं कोरोना के मामले
कोरोना पर पिछले तीन साल से सटीक जानकारी देने वाले कानपुर IIT के प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल ने दावा किया है कि मई महीने के मध्य में कोरोना अपने पीक पर होगा और उस दौरान हर रोज 50 हजार से ज्यादा केस आ सकते हैं. दरअसल, डॉ मणींद्र अग्रवाल ने मैथमेटिकल मॉडल के आधार पर की गई भविष्यवाणी पूरे देश में सबसे सटीक साबित हुई है, लेकिन उनके मॉडल का सही हिसाब लगाने के लिए कम से कम रोजाना दस हजार केस की संख्या आनी जरूरी है.

बीते कुछ दिन की स्टडी के आधार पर आईआईटी प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल का कहना है कि मई के महीने के बीच में कोविड का पीक देखने को मिल सकता है. इस मैथमेटिकल मॉडल के आधार पर मध्य मई के महीने से रोजाना 50 से 60 हजार मामले सामने आने की उम्मीद है.

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...