16.8 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeराज्यदिलीप जायसवाल ने भू राजस्व मंत्री पद से दिया इस्तीफा, बिहार में...

दिलीप जायसवाल ने भू राजस्व मंत्री पद से दिया इस्तीफा, बिहार में होगा कैबिनेट विस्तार

Published on

पटना

बिहार में नीतीश सरकार के कैबिनेट विस्तार की खबरों के बीच बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल भू राजस्व मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। खुद दिलीप जायसवाल ने इसकी पुष्टि की है। मीडिया से बातचीत में दिलीप जायसवाल ने कहा, ‘बीजेपी में एक व्यक्ति एक पद का नियम है, इसलिए मैं आज मंत्री पद से इस्तीफा देने जा रहा हूं, मैं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बना रहूंगा।’

उन्होंने कहा कि मैं आज जरूर इस्तीफा देने जा रहा हूं, एक ईमानदार मंत्री के रूप में मुझे जाना जाता रहेगा। राजस्व विभाग में मैंने बहुत सारे सुधार लाने का प्रयास किया। मैंने इस मंत्रालय को संभालते हुए करीब 14 करोड़ पन्नों का डिजिटल सिस्टम कराया। जब तक मैं मंत्री रहा ईमानदारी से काम किया।

कैबिनेट विस्तार के सवाल पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, मंत्रिमंडल विस्तार पर फैसला मुख्यमंत्री लेते हैं, इसलिए वह ही इसपर फैसला लेंगे। दिलीप जायसवाल ने कहा कि अभी हम लोगों की सम्राट चौधरी के यहां बैठक है। दिलीप जायसवाल ने यह भी कहा कि बीजेपी में एक व्यक्ति एक पद का नियम है, इसलिए मैं आज मंत्री पद से इस्तीफा देने जा रहा हूं, मैं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बना रहूंगा।

बीजेपी कोटे के होंगे सभी मंत्री
सूत्र बताते हैं कि कैबिनेट विस्तार में कुल 7 मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है। इसमें अधिकतर बीजेपी कोटे के होंगे। बताया जा रहा है कि डेप्युटी सीएम सम्राट चौधरी के घर पर बीजेपी के तमाम नेताओं की बैठक होगी, जिसके बाद वह मंत्रियों के नाम की सूची लेकर राजभवन जाएंगे। इसके बाद शपथ ग्रहण का कार्यक्रम तय किया जाएगा। सूत्रों के हवाले से संभावित मंत्रियों की सूची में जातीय समीकरण का खास ख्याल रखा जा रहा है। जिसमें अनिल शर्मा, तारकिशोर प्रसाद, संजय सरावगी, राजू सिंह, अवधेश पटेल और जीवेश मिश्रा के मंत्री बनने की संभावना जताई जा रही है।

Latest articles

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...