14 C
London
Friday, May 8, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्‍तानी सेना और ISI से सीधी दुश्‍मनी पड़ी भारी, इमरान खान अरेस्‍ट,...

पाकिस्‍तानी सेना और ISI से सीधी दुश्‍मनी पड़ी भारी, इमरान खान अरेस्‍ट, गृहयुद्ध की ओर बढ़ा देश?

Published on

इस्‍लामाबाद

पाकिस्‍तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का पाकिस्‍तानी सेना और आईएसआई के खिलाफ मोर्चा खोलना भारी पड़ गया है। पाकिस्‍तान की शहबाज सरकार और सेना को कई दिनों तक चकमा देने वाले इमरान खान आखिरकार अरेस्‍ट हो गए हैं। इमरान खान की पार्टी पीटीआई का आरोप है कि गिरफ्तारी के दौरान इमरान खान को भी पीटा गया है। बताया जा रहा है कि इमरान खान इस्‍लामाबाद हाई कोर्ट में पहुंचे थे और इसी दौरान उन्‍हें पाकिस्‍तानी सेना से जुड़े रेंजर्स ने अरेस्‍ट कर लिया। इमरान खान को एक तरह से घसीटते हुए ले जाने की तस्‍वीरें सामने आई हैं। इससे पहले इमरान खान ने कोर्ट जाने से पहले पाकिस्‍तानी सेना को खुली धमकी दी थी।

दरअसल, पाकिस्‍तान में आम चुनाव के जल्‍द नहीं होने की वजह से इमरान खान बौखला गए हैं और लगातार सेना के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। इमरान खान ने देश की शक्तिशाली खुफिया एजेंसी आईएसआई के एक आलाधिकारी के खिलाफ बहुत गंभीर आरोप लगाए हैं। इमरान खान ने कहा कि आईएसआई के जनरल फैसल नसीर उनके हत्‍या की साजिश रच रहे हैं। पीटीआई नेता ने कहा कि दो बार उनके हत्‍या की कोशिश की गई है।

मेरी हत्‍या की हो रही है साजिश, इमरान का बड़ा दावा
इमरान ने यह भी कहा कि पाकिस्‍तान के चर्चित पत्रकार अरशद शरीफ की केन्‍या में क्रूर तरीके से हत्‍या के पीछे भी जनरल फैसल नसीर का ही हाथ है। अरशद शरीफ अक्‍सर पाकिस्‍तानी सेना के खिलाफ आवाज उठाते रहते थे और हत्‍या की डर से ही केन्‍या चले गए थे। इस हत्‍याकांड के बाद पाकिस्‍तान सुलग उठा था। इमरान खान लगातार इस हत्‍याकांड को लेकर शहबाज सरकार और सेना के खिलाफ मोर्चा खोले हुए थे।

इमरान खान ने इससे पहले यह भी कहा था कि जनरल फैसल नसीर, पीएम शहबाज और गृहमंत्री राणा सनाउल्‍ला ने उनके हत्‍या की साजिश रची थी। इमरान खान को इस हमले में पैर में गोली लगी थी। इमरान खान के इस आरोप के बाद पाकिस्‍तानी सेना ने एक बयान जारी करके इमरान खान के आरोपों को खारिज कर दिया था। इसके बाद इमरान खान ने एक बार फिर से कोर्ट जाने से पहले पाकिस्‍तानी सेना और आईएसआई पर हमला बोला। इमरान खान ने कहा कि यह मेरी सेना है और यह मेरा पाकिस्‍तान है, मुझे झूठ बोलने की जरूरत नहीं है।

इमरान खान की इस गिरफ्तारी के बाद पाकिस्‍तान में राजनीतिक तनाव अपने चरम पर पहुंच गया है। इमरान खान इस समय अपनी लोकप्रियता के चरम पर हैं और लाखों की तादाद में समर्थकों के साथ रैलियां कर रहे हैं। राजनीतिक विश्‍लेषकों को अब डर सता रहा है कि देश में राजनीतिक हिंसा का दौर शुरू हो सकता है जो गृहयुद्ध में भी बदल सकता है। इसको रोकने के लिए पाकिस्‍तानी सेना देश में मार्शल लॉ भी लगा सकती है। पाकिस्‍तान में नवंबर के आसपास चुनाव होने वाले हैं। इमरान खान को डर है कि उन्‍हें चुनाव में हिस्‍सा लेने से भी रोका जा सकता है। अब इमरान खान को आखिरी उम्‍मीद पाकिस्‍तानी सुप्रीम कोर्ट से है। हालांकि सुप्रीम कोर्ट भी सेना के इशारे पर ही काम करती है।

Latest articles

मध्य प्रदेश में लगातार बढ़ रहीं आत्महत्याएं, 15 हजार के आंकड़ों के साथ देश में तीसरे स्थान पर

भोपाल। मध्य प्रदेश में आत्महत्या के लगातार बढ़ते मामले सामाजिक और मानसिक स्वास्थ्य व्यवस्था...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

BHEL भोपाल में तकनीकी उन्नयन को बढ़ावा: नई मशीनों के उद्घाटन से उत्पादन क्षमता में बढ़ोतरी

भोपाल। Bharat Heavy Electricals Limited (बीएचईएल), भोपाल में तकनीकी आधुनिकीकरण की दिशा में एक...

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...