8.9 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeभोपालस्कूल में देखा गंदा टॉयलेट, BJP MP जनार्दन मिश्रा ने की हाथों...

स्कूल में देखा गंदा टॉयलेट, BJP MP जनार्दन मिश्रा ने की हाथों से सफाई

Published on

रीवा।

अक्सर अपने अलग अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले रीवा से भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा अपने स्वच्छता अभियान को लेकर फिर सुर्खियों में है। रीवा सांसद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मिश्रा एक स्कूल के गंदे टॉयलेट को हाथों से साफ करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस तरह से सफाई करने का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी पोस्ट किया है, जो काफी सुर्खियों में है।

जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो रीवा जिले के खटखरी का है। रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा, पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के तहत युवा मोर्चा के द्वारा बालिका विद्यालय खटखरी में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वृक्षारोपण कार्यक्रम के बाद जब उन्हें इस बात का पता चला कि विद्यालय का टॉयलेट काफी गंदा है, जिसके चलते इसका उपयोग करने में काफी परेशानी होती है, तो वह बिना ब्रश का इंतजार किए ही बाल्टी में पानी लेकर हाथों से ही टॉयलेट को रगड़-रगड़ कर साफ करने लग गए। इस काम में उन्होंने किसी की मदद नहीं ली और पूरी निष्ठा के साथ काम को अंजाम दिया। यह देख सब चौक गए। सांसद ने स्वच्छ भारत का संदेश देते हुए लोगों को सफाई रखने की नसीहत दी। उनके इस तरह से सफाई करने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

पहले भी वायरल हुए हैं ऐसे वीडियो
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत आभियान को बेहद गंभीरता से लेने वाले सांसद जनार्दन मिश्रा इसके पहले भी इस तरह से टॉयलेट की सफाई कर सुर्खियों में रह चुके हैं। इसके पहले उन्होंने रीवा जिले के खजुहा गांव में गंदे पड़े स्कूल के टॉयलेट को हाथों से साफ किया था और कोरोनाकाल के समय मऊगंज जनपद के सेमरिया पंचायत के कुंज बिहारी क्वारंटीन केन्द्र का निरीक्षण करने के दौरान गंदे टॉयलेट की सफाई कर सुर्खियों में आए थे। उनका इस तरह से हाथों से टॉयलेट को साफ करने का वीडियो उस समय भी सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ था।

 

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

More like this

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

मध्य प्रदेश में जल्द हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार, दिग्गज मंत्रियों की होगी छुट्टी-शामिल हो सकते हैं कई चौंकाने वाले नाम!

भोपाल। पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को...

मध्य प्रदेश में लगातार बढ़ रहीं आत्महत्याएं, 15 हजार के आंकड़ों के साथ देश में तीसरे स्थान पर

भोपाल। मध्य प्रदेश में आत्महत्या के लगातार बढ़ते मामले सामाजिक और मानसिक स्वास्थ्य व्यवस्था...